News Addaa WhatsApp Group

हाटा: 151 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा कोविड का टीक!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 22, 2021  |  6:28 PM

781 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: 151 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा कोविड का टीक!
  • 151 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा कोविड का टीक
  • टीका लगने के बाद सभी ने कहा कि हम पूरी तरह सुरक्षित है।

हाटा/कुशीनगर | स्थानीय नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना महामारी से निपटने के लिए सावधानी और सुरक्षा के साथ कोविड टीकाकरण का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। 286 लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग ने पोर्टल पर पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों में से रखा था। जहां लक्ष्य के सापेक्ष सायकल 5:30 तक बजे तक 151 लोगों को टीकाकरण किया गया था । टीकाकरण कक्ष के गेट को गुब्बारों से सजाने के साथ ही जागरूकता अभियान के पोस्टर भी लगाए गए थे।टीका लगवाने के बाद चिकित्सक डॉ वी प्रसाद,डॉ अमित कुमार,डॉ विनय शाही,महिला चिकित्सक डॉ निधि उपाध्याय, डॉ विजयलक्ष्मी घोष,डॉ विनिता कुशवाहा ने कहा कि कोरोना काल में खांसी बुखार आदि के मरीजों का इलाज किया जा रहा था। उन्होंने कहा टीकाकरण से कोरोना को भगाने में मदद मिलेगी,और यह एक अच्छा अनुभव है। टीका सभी को लगवाना चाहिये इससे डरने की जरूरत नही इसका कोई साइड इफ़ेक्ट नही है। टीका लगवाने वाले लैब टेक्नीशियन विजयकृष्ण द्विवेदी,राजकुमार चौधरी,लालसाहब सिंह,देवेंद्र सिंह कहा कि कोविड जांच के लिए सैंपल लेने का कार्य हम सभी को करना पड़ता है। अब टीका लगवाने के बाद अच्छा महसूस हम सभी कर रहे है। उन सभी ने कहा कि टीके से कोई परेशानी नहीं हुई। इनके अलावा टीके लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मी श्रीप्रकाश मिश्र,ब्रजेश उपाध्याय,अमित श्रीवास्तव,शिवनारायण सिंह,तेजप्रताप सिंह,गविष उपाध्याय, सन्तोष कुमार,यशवंत चौहान,लखीचंद गुप्ता,अम्बरीष गुप्ता आदि रहे। टीके के 28 दिन बाद दूसरा खुराक लेने की सलाह दी गई। वहीं लोगों की जांच व वैक्सीन की सुरक्षा में कोतवाली पुलिस टीम मुस्तैद रही। वहीं साढ़े पांच बजे तक 151 लोगों को टीका लगाया गया।
इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाक्टर एलबी,डॉ प्रशांत मिश्र,डॉ अजय सिंह,आशुतोष मिश्र,बीपीएम राहुल श्रीवास्तव कार्तिक पांडे,सत्य प्रकाश रावत, कविता गुप्ता,जिया वर्मा, प्रिया सिंह, किरन कुशवाहा,विशम्भर प्रसाद,राजेश ओझा,आशीष गुप्ता,मनवीर शेखर,नीलमणि यादव,नीरज पांडे,शाहजहाँ खातून,सीमा तिवारी,सिमरीखा,धर्मेंद्र गौड़,हरिश्चंद्र गौड़,मुनीब आदि मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया...

संबंधित खबरें
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking