News Addaa WhatsApp Group

हाटा: अन्नदाताओं पर दर्ज देशद्रोह का मुकदमा वापस ले सरकार: बालकृष्ण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 31, 2021  |  5:22 PM

686 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: अन्नदाताओं पर दर्ज देशद्रोह का मुकदमा वापस ले सरकार: बालकृष्ण

ब्रजभूषण मिश्र/न्यूज़ अड्डा

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

हाटा नगर/कुशीनगर | दो माह से शान्तिपूर्ण ढंग से केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये कृषि बिल के खिलाफ धरना दे अन्दाताओं के खिलाफ जो देशद्रोह का मुकदमा सरकार ने दर्ज कराया है उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। लालकिले पर जो घटना घटी उसे किसान अंजाम नहीं दिये थे। जो इस घटना को किये वे खुलेआम घूम रहे हैं इस पर सरकार चुप क्यों है।
उक्त बातें सपा के वरिष्ठ नेता बालकृष्ण मिश्रा ने एक प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जो किसान अपना धरना दो माह से दे रहा है कभी उग्र नहीं हुआ वह कैसे इस घटना को अंजाम दे सकता है। जय जवान जय किसान नारे को चरितार्थ करने के लिए ही किसान गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकलने वाले सैन्य परेड के लिए दिल्ली में अपने ट्रैक्टर के साथ परेड निकालने के लिए अडिग थे। इसके लिए दिल्ली पुलिस  राजी थी। दिल्ली पुलिस की चूक से उपद्रवियों ने किसानों के भेष में पहुंच जो सत्ता पक्ष से जुड़े हुए थे ने इस घटना को अंजाम दे दिया। बावजूद इसके किसान अपने धरने से पीछे नहीं हटे हैं। किसान नेता राकेश टिकैट ने किसानों का पक्ष रखते हुए जो धरने में अंगद पांव जमाये है उससे देश के किसान गर्व महसूस कर रहे हैं। सपा किसानों आन्दोलन में कंधे से कंधा मिला कर चल रही है और किसान नेता श्री टिकैट को अपना पूर्ण समर्थन दे रही है। किसानों के खिलाफ लाये गये काले कृषि कानून के विरुद्ध सपा किसानों के साथ मिल संघर्ष करेगी तथा इसे बिल को वापस करा कर दम लेगी।

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking