News Addaa WhatsApp Group

हाटा: किसानों के आंदोलन को दबा रही है ये सरकारें, मजबूरन देंगे धरना: राधेश्याम सिंह

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 29, 2020  |  5:19 PM

2,125 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: किसानों के आंदोलन को दबा रही है ये सरकारें, मजबूरन देंगे धरना: राधेश्याम सिंह

हाटा/कुशीनगर | केंद्र सरकार के किसान विरोधी नीतियों के विरुद्ध पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व पश्चमी उत्तर प्रदेश के किसान सड़क पर उतर आए हैं।सरकार के इशारे पर पुलिस उनके आंदोलन को  दमन कर रही है। वहीं कानून व्यवस्था भी पुरी तरह से चरमरा गई है।जो बर्दाश्त के‌ बाहर है। यह सब लेकर‌ आगामी दो दिसंबर दिन बुधवार को किसानों के साथ ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌जिलाधिकार कार्यालय पर धरना देकर ज्ञापन देंगे।
उक्त बातें रविवार को नगर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ‌‌‌‌‌‌‌‌पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि तीन दिन पहले जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक‌ दस बर्षीया  लड़की के साथ दरिंदगी कर निर्मम हत्या करने के मामले में जहां पुलिस असफल है वहीं अभी तक प्रदेश सरकार का कोई मंत्री तक वहां नहीं पहुंचा। श्री सिंह ने सरकार से मृत वालिका के परिजनों को 25 लाख रुपए मुआवजा देने की अबिलंब मांग की। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में सबसे ज्यादा गन्ना, धान व गेंहू की खेती होती है। चालीस फिसली गन्ना व धान की फसल बर्बाद हो गयी लेकिन सरकार उसकी सुधि नहीं ली। प्रदेश में भाजपा की सरकार बने चार साल हो गए लेकिन एक भी रुपए मूल्य बृधि नहीं हुई। इन सभी बिंदुओं को लेकर आगामी दो दिसंबर दिन बुधवार को जिलाधिकारी कुशीनगर के कार्यालय के सामने 11बजे से किसानों के साथ धरना दिया जाएगा और राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी दिया जाएगा। श्री सिंह ने जनपद के सभी किसान भाईयों को समय से पहुंचने की अपील किया है। इस दौरान संजीव कुमार राव उर्फ़ पिंटू राव, राजन तिवारी, टीपू खान, कपिलेश्वर‌ बरनवाल, इसहाक खां आदि मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

विडीओ देखने के लिए लिंक पे क्लिक करे!

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking