हाटा/कुशीनगर।स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में अक्षय परियोजना के सौजन्य से टी बी मरीजो का संवेदीकरण बैठक आयोजित की गयी। जिसमें टी बी मरीजों के जिम्मेदारी एव अधिकार के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ एल बी यादव ने कहा कि टी बी रोगियों को निर्धारित कोर्स की दवा पूरी खानी चाहिये यदि वे बीच मे दवा छोड़ देते है तो वह उनके लिये खतरानाक हो जाता है फिर वही मरीज सामान्य टी बी रोगी से एमडीआर टी बी के रोगी हो जाते है।चेस्ट व टी बी रोग विशेषज्ञ डॉ प्रशांत मिश्र ने कहा कि टी बी रोगियों को दवा के साथ-साथ अच्छे खुराक की भी जरूरत होती है। उन्होंने कहा यदि दवा खाने के दौरान किसी प्रकार की दिक्कतें हो तो चिकित्सक से मिलकर अपनी समस्या के बारे में जरूर बताये । बैठक को सम्बोधित करते हुये अक्षय परियोजना के जिला समन्यवक शक्ति पांडेय ने कहा कि टी बी रोगीयो को दवा के साथ-साथ अपने अधिकार और जिम्मेदारियों के बारे में भी जानना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आपके साथ स्वास्थ्य कर्मियों को आदर और गरिमा के साथ व्यवहार करना है। उन्होंने यह भी कहा कि आपको पूरे कोर्स की दवा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी हो तो अपने निकटम ट्रीटमेंट सपोर्टर को जरूर सूचित करें। संवेदीकरण बैठक में स्थानीय ब्लाक के दर्जनों गांवों के सामान्य व एमडीआर टी बी के लगभग 35 मरीज उपस्थित रहे।
बैठक को एमोटीसी डॉ अजय कुमार सिंह,जिला कार्यक्रम समन्वयक अनुपम मिश्र,पीपीएम नितेश राय, एसटीएस राजीव राय,एसटीएलएस आशुतोष मिश्र ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान एल टी विजयकृष्ण द्विवेदी,लालसाहब सिंह,राजकुमार चौधरी,देवेंद्र सिंह,विवेकानंद मिश्र,चीफ फॉर्मसिस्ट श्रीप्रकाश मिश्र,ब्रजेश उपाध्याय,शरतेन्दु शुक्ला, तेजप्रताप सिंह,अमित श्रीवास्तव,विशम्भर प्रसाद,सिम्पल मौर्या,अंजली पटेल,तुलसी मिश्रा,मालती देवी,अहसन जमील,हशरे आलम,महेंद्र मल्ल,चन्दन सिंह,पुनीत तिवारी,राजकुमार, चन्द्रशेखर मिश्र आदि मौजूद रहे।
When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…