हाटा/कुशीनगर | पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह के निर्देश पर व क्षेत्राधिकारी पीयूषकांत राय के नेतृत्व मे अपराध एवं अपराधियों के बिरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक जे पी पाठक व एसटीएफ प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह अपने हमराहियों के साथ क्षेत्रीय भ्रमण पर थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक ट्रक में गोवंश बध हेतु बिहार ले जाए जा रहे हैं। कि सूचना पर सुकरौली पुलिस चौकी के निकट तितिला के समीप फोरलेन सड़क पर बने कट आफ के पास पुलिस ने वाहन जांच शुरू कर दिया। तभी एक ट्रक नम्बर यू पी 19 टी 1020 आता दिखा। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो ट्रक चालक तेज गति से पुलिस को कुचलने का प्रयास करते हुए आगे बढ़ गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भाग रहे पशु तस्करो को दौड़ा कर पकड़ लिया।पुछताछ के दौरान अपना नाम पता आसिफ व गुलजार निवासी व थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर तथा मोहम्मद चांद निवासी मोहल्ला शेख जादयान थाना नानौता देहात जनपद सहारनपुर बताया वहीं दो पशु तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस द्वारा जब ट्रक की तलाशी ली गयी तो अठ्ठारह राशि गोवंश बरामद हुए।पुलिस ने उपरोक्त गो तस्करों के बिरुद्ध गोबध निवारण व पशु क्रुरता अधिनियम तथा जान मारने संबंधित मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही मे जुट गयी। इस दौरान उप निरीक्षक सुरेन्द्र बहादुर सिंह, उप निरीक्षक एसटीएफ सुरज सिंह,उप निरीक्षक आलोक कुमार राय,हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह, महेंद्र सिंह,विनय कुमार सिंह ,अखिलेश गुप्ता, शामिल रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…