हाटा/कुशीनगर | कांग्रेस पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर रविवार को नगर पालिका हाटा के बाघनाथ में बैठक कर दो सौ लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र कुमार मल्ल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश को जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने भाजपा पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया। बैठक को जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह व प्रदेश सचिव कौशल त्रिपाठी, प्रमोद कुमार पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। बसपा नेता विद्यासागर, जितेंद्र, भाजपा से जुड़े रामचंद्र यादव सहित दो सौ लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। संचालन अरशद खां ने किया। अभय शंकर त्रिपाठी, व्यास ओझा, अजीत यादव, राजेश सिंह, सुजीत जायसवाल, मनीष पांडेय, अरूण कुमार चौबे आदि मौजूद रहे।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौगावा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील मुख्यालय पर स्थित सभागार भवन में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…
कुशीनगर। जनपद में अनैतिक गतिविधियों पर करारी चोट करते हुए कसया पुलिस ने बड़ी…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने बीती रात्रि कोतवाली हाटा पर तैनात उप…