News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर घायल,दो अन्य गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 29, 2024  |  4:21 PM

281 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर घायल,दो अन्य गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image
  • पांच राशि गोवंशीय पशु, एक पिकप वाहन व अवैध शस्त्र बरामद

कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस टीम से पशु तस्करों से बीती रात्रि हुए मुटभेड़ में एक शातिर पशु तस्कर की पैर में गोली लगी है,जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है, वही उसके दो साथी भी दबोच लिए गए है। घटना गोरखपुर कसया मार्ग राष्ट्रीय राज मार्ग के किनारे ग्राम पगरा के पास की है।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

जानकारी रहे की प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाटा राज प्रकाश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान गोरखपुर की तरफ से आती हुए महिन्द्रा पिकप रजि0 नं0 BR28GA9075 दिखाई दी। जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चलायी गयी जवाबी प्रतिरक्षा में एक अभियुक्त शराफत अली पुत्र सुभान अली सा0 मुजहना रहीम थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर घायल हो गया जिनको गिरफ्तार कर लिया गया तथा इसके दो अन्य साथी शेबू आलम पुत्र नसरूद्दीन मियां सा0 धरमचक थाना उचका गाँव जनपद गोपालगंज बिहार , कहार शेख पुत्र हकीक शेख सा0 भेडिहारी थाना पुरषोत्तमपुर जनपद बेतिया पश्चिमी चम्पारण बिहार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। साथ ही अभियुक्तों के कब्जे,मौके से एक महेन्द्रा पिकप जिसमे क्रूरता पूर्वक बंधे पांच राशि गोवंशीय पशु जिसमें एक मृत अवस्था में मिला, व गोवंश को काटने हेतु एक लकडी का ठीहा, एक रस्सी, एक धारदार ठोस लोहे का बांका, तीन नाजायज तमंचा 315 बोर व आठ नाजायज जिन्दा कारतूस 315 बोर, चार फायरशुदा खोखा कारतूस 315 बोर व अपराध में प्रयुक्त तीन मोबाईल फोन जिसमें दो एण्ड्रायड व एक अदद कीपैड फोन भिन्न भिन्न कम्पनी व नगद रूपया 5000/ (अपराध से सम्बन्धित), की बरामदगी की गयी।

बरामदगी ,गिरफ्तारी के अधार थाना स्थानीय पर सु संगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पशु तस्करों और पुलिस से हुई मुटभेड़ में प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह थाना कोतवाली , उप निरीक्षक अनुराग शर्मा,उप निरीक्षक संदीप सिह, उप निरीक्षक इकराम खान,हे0का0 पंकज सिंह ,हे0का0 सचिन कुमार,आरक्षी दिब्यमान यादव ,का0 गिरीश कुमार,का0 रामनिवास थाना ,का0 वृजेश यादव, का0 मुकेश चौहान थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking