News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: प्रभारी निरीक्षक हाटा के नेतृत्व में पुलिस बल ने किया पैदल मार्च

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 9, 2020  |  6:20 PM

1,090 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: प्रभारी निरीक्षक हाटा के नेतृत्व में पुलिस बल ने किया पैदल मार्च
  • प्रभारी निरीक्षक हाटा के नेतृत्व में पुलिस बल ने किया पैदल मार्च
  • शांतिव्यवस्था बनाए रखने को पुलिस प्रशासन प्रतिबद्व: जे पी पाठक

हाटा/कुशीनगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के दिशा निर्देश में सुरक्षा के दृष्टिकोण के मददेनजर सोमवार देरशाम को हाटा पुलिस ने किया उपनगर में पैदल मार्च।
आज सोमवार की शाम प्रभारी निरीक्षक जे पी पाठक ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर कर सोशल डिस्टेंस का पालन करने व मास्क लगाने के प्रति लोगों को जागरूक किया।वही सडको पर अतिक्रमण किए लोगों को सख्त चेतावनी दिया।
श्री पाठक ने भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया, और कहा कि मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करें। वही दुकानदारों से वार्ता कर उनकी समस्या सुनी,औऱ उनसे अपना बिचार भी साझा किया। साथ ही दुकानदारों की सुरक्षा की ट्रिप्स भी बताए। उन्होंने कहा की पुलिस आपकी सेवा के लिये सदैव आपके साथ खड़ी है। पैदल मार्च के दौरान एस एस आई अमित कुमार राय, उपनिरीक्षक दिनानाथ यादव, बिजय नगर चौकीइंचार्ज राजीव कुमार सिंह , बिनोद सिंह हेड कांस्टेबल अखिलेश तिवारी, का०अखिलेश गुप्ता, चंदन भारती,आरिफ अंसारी, देवेंद्र सिंह,रवियादव,रितेश कुमार,विपीन कुमार,आकाश मौर्या,अरुण,अवकाश चौधरी कुंदन आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल
सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलमगढ़ स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पश्चिमी कट के समीप…

उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा
उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम डुमरी स्वांगीपट्टी में लंबे समय से चले…

कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर/हाटा । कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के लाला…

वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)
वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)

तहसील सभागार में आयोजित हुई बैठक खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में बुधवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking