News Addaa WhatsApp Group

हाटा: फाइनेंशियल कंपनी बनाकर फर्जी तरीके से लोगो से ठगी करने वाले तीन लाख से अधिक नगद रुपये, के साथ पाँच गिरफ्तार

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 17, 2020  |  5:15 PM

2,696 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: फाइनेंशियल कंपनी बनाकर फर्जी तरीके से लोगो से ठगी करने वाले तीन लाख से अधिक नगद रुपये, के साथ पाँच गिरफ्तार
  • दो गाडीयाँ व ठगी में प्रयोग किये गये तीन अदद लैपटाप व सात अदद मोबाइल बरामद
  • कोतवाली हाटा, स्वाट टीम के साथ सर्विलांस की संयुक्त सफलता

कुशीनगर। जनपद में फर्जीवाड़ा कर आम लोगो से ठगी करने वाले एक गैंग की खुलाशा आज कुशीनगर पुलिस ने किया है। जिसमे जहाँ पुलिस के शिंकजे में पाँच लोग दबोचे गये है, तो वही उनके पास से नगद रुपये, दो गाड़िया औऱ सात लेपटॉप बरामद हुआ है।

सनद हो की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह के दिशा निर्देश में जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज मंगलवार को थाना कोतवाली हाटा पुलिस, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा स्थान भड़कुलवा चौराहा NH-28 के पास से पाँच नफर अभियुक्त जिनका थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 508/2020 धारा 420,409,506,411 भादवि व 66डी आईटी एक्ट, मु0अ0सं0 509/2020 धारा 420.409.504.506.411 भादवि व 66डी आईटी एक्ट व मु0अ0सं0 510/2020 धारा 420.409.504.506.411 भादवि व 66डी आईटी एक्ट से सम्बंधित नामजद वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रुपया 349250 नकद व 3 अदद लैपटाप (ASUS एवं HP कम्पनी ), 7 अदद मोबाइल फोन भिन्न- भिन्न कम्पनी का (SAMSUNG,NOKIA,OPPO, VIVO,REALME ) , 2 अदद चेक बुक(SBI एवं HDFC बैंक), 3 अदद पासबुक, 4 अदद लूज बैंक चेकबुक व भिन्न-भिन्न बैंको के 9 अदद ATM कार्ड, आधार कार्ड व ड्राइविंग लाईंसेस तथा दोअदद Alto कार न0 UP57AY1857 व Alto K-10 नं0UP 57 AL 6777 को बरामद कर 05 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अग्रीम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह है अपराध का तरीका

पकड़े गये अभियुक्तों से जो जानकारियां मिली है उसके अनुसार ये लोग फाईनेन्स कम्पनी बनाकर फर्जी तरीके से ये लोगों को पैसे जमा करने के एवज में इस बात का लालच देते थे कि उनके द्वारा जमा धनराशि 6 महिनें में 3 गुना हो जायेगी यदि आप और लोगों को जुड़वायेंगे तो और पैसा मिलेगा ऐसा लालच देकर लोगों को बहला फुसलाकर अपनी जाल में फसाना,तथा उनके पैसो को वापस न करना । उक्त अभियुक्तों द्वारा लोगो के साथ इस प्रकार का ठगी करना । इस प्रकार का कार्य उक्त अभियुक्तों द्वारा किया जाता था।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

सोनू केसरवानी पुत्र स्व0 सीताराम केसरवानी नि0 वार्ड न0 3 जवाहर नगर कस्बा कसया थाना कसया जनपद कुशीनगर,विश्वजीत शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा सा0 देवतहा थाना को0 हाटा जिला कुशीनग ,रामनाथ शर्मा पुत्र राजदेव शर्मा सा0 विशुनपुर ठूठी थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर,सुदर्शन पुत्र भगवती यादव सा0 विशुनपुर ठूठी थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर,भास्कर रवि पुत्र के0 रवि साकिन श्रीनिवासनगर त्रिवानईकोईल थाना स्टेरंगम जिला तिरची तमिलनाडू हा0 मु0 ग्राम नौतन हथियागढ थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया।

विवरण बरामदगी-

1.तीन लाख 49 हजार दो सौ पचास रुपये नकद।
2.दो अल्टो कार क्रमशः UP 57 AY 1857 अल्टो व UP 57 AL 6777 अल्टो K-10
3.3 अदद लैपटाप (ASUS एवं HP कम्पनी) व 7 अदद मोबाइल फोन भिन्न- भिन्न कम्पनी का (SAMSUNG,NOKIA,OPPO, VIVO,REALME )
4.2 अदद चेक बुक,3 अदद पासबुक, 4 अदद लूज बैंक चेकबुक व 9 अदद ATM कार्ड भिन्न-भिन्न बैंको के।

इन्होंने दिलाई कामयाबी

  1. प्र0नि0 जयप्रकाश पाठक थाना कोतवाली हाटा
  2. निरीक्षक आनन्द कुमार गुप्ता (सर्विलांस/ प्रभारी स्वाट टीम)
  3. व0उ0नि0 अमित कुमार राय थाना कोतवाली हाटा
  4. उ0नि0 भिक्खू राय थाना कोतवाली
  5. उ0नि0 राजीव कुमार सिंह
  6. उ0नि0 अमित शर्मा(स्वाट टीम
  7. उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह (स्वाट टीम
  8. हे0का0 मुबारक अली (स्वाट टीम)
  9. क0आ0 सुशील कुमार सिंह (सर्विलांस टीम)
  10. का0 विनोद यादव(स्वाट टीम)
  11. का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम
  12. का0 अखिलेश गुप्ता थाना कोतवाली हाटा
संबंधित खबरें
विधायक पी.एन. पाठक के पूज्य पिता लाल बाबू पाठक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
विधायक पी.एन. पाठक के पूज्य पिता लाल बाबू पाठक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के कुशीनगर विधान सभा से लोकप्रिय विधायक पी.एन. पाठक के…

कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…

भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर
भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर

डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking