News Addaa WhatsApp Group

हाटा: बजट की खूबियों को गिनायेंगे भाजपायी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 5, 2021  |  3:17 PM

884 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: बजट की खूबियों को गिनायेंगे भाजपायी

हाटा नगर/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय बजट को लेकर काफी उत्साहित है। ऐसे में संगठन के कार्यकर्ता बजट की खूबियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। इस निमित्त क्षेत्र, जिला और मंडल इकाई स्तर की बैठक होगी। यहां प्रस्ताव के माध्यम से बजट की खूबियों को गिनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभिनन्दन पत्र भेजा जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के क्रम शुक्रवार को पडरौना आए गोरखपुर क्षेत्र के मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन ने यह जानकारी पत्रकारों को दी। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मंशा के अनुसार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐतिहासिक बजट पेश किया है। इस बजट में हर क्षेत्र और सभी वर्गों के हित का ख्याल रखा गया है। वित्तीय वर्ष 2021-,22 के लिए बजट की खूबियां जनता तक पहुंचाने के लिए पार्टी ने 5 से 14 फ़रवरी तक अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अभियान के प्रथम चरण में हर जिले में भाजपा का कोई वरिष्ठ पदाधिकारी पत्रकारों से मुखातिब होगा। दूसरे चरण में बजट की खूबियों को बताने के लिए क्षेत्र, जिला और मंडल पर परिचर्चा या गोष्ठी आयोजित होगी। तीसरे चरण में इन तीनों सांगठनिक इकाई स्तर पर बैठक आहूत कर प्रस्ताव पारित कराया जाएगा। इस प्रस्ताव को अभिनन्दन पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा। भाजपा संगठन के अलावा नगर निकाय, व्यापारिक, किसान, उद्यमी आदि संगठनों से बजट को लेकर प्रधानमंत्री को अभिनन्दन पत्र भेजवाने की योजना है। मीडिया प्रभारी के अनुसार पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा 28 जनवरी से लेकर 28 फ़रवरी तक चार चरणों में अभियन तय है। प्रथम चरण में मंडल स्तर की बैठकें सम्पन्न हो चुकी हैं। दूसरे चरण की जिला पंचायत वार्ड वार बैठकें 5 फ़रवरी से 12 फ़रवरी तक होने वाली थी, लेकिन अब यह बैठक 15 फ़रवरी से शुरू होगी। 5 से 14 फ़रवरी तक भाजपा की टीम बजट की खासियत के प्रचार प्रसार में लगेगी। इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जाएगा। एक अन्य जानकारी देते हुए बताया भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी पुण्यतिथि आगामी 11 फ़रवरी को हर बूथ पर मनाने की योजना है। इस बाबत संगठन नेतृत्व से दिशा निर्देश प्राप्त हो गए हैं।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking