हाटा/कुशीनगर | स्थानीय उपनगर के हनुमान नगर के पैकौली मे हाइवे पर मारुती को बस ने मारा ठोकर दो घायल, मेडिकल कालेज रेफर।
वृहस्पतिवार को दिल्ली से बिहार जाने वाली बस नम्बर यू पी 53एफ टी 4909 जो हाटा उपनगर निवासी अमित कुमार अपने मारुती नम्बर यू पी80बी क्यू137से कसया के तरफ जा रहे थे कि हाइबे के पैकौली हनुमान नगर चौराहे पर अचानक मारुती को मोड रहे थे कि पीछे से जा रहे बस ने ठोकर मार दिया जिसमे मारुती सवार अमीत कुमार पुत्र शंकर व संगीता देवी पत्नी अमीत कुमार घायल हो गयी।घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुची पुलिस ने घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुचाया जहा प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने दोनो को मेडिकल कालेज भेज दिया।घटना स्थल पर पहुचे नगर चौकीइंचार्ज इंचार्ज राजीव सिंह ने बस चालक व परिचालक को हिरासत मे लेकर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गये।इधर दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्री इस दुर्घटना से परेशान थे।बसयात्रियो को चौकीइंचार्ज ने मानवता का मिसाल पेश करते हुए दुसरे चालक से यात्रियों को घर भेजवाया।चौकीइंचार्ज के इस मानवीय कार्य से बहुत प्रभावित हुए यात्रि और चौकीइंचार्ज को धंयवाद दिया।
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…
चतुरछपरा नहर पुल के समीप सोमवार की सायं भीषण सड़क हादसा बाइक सवार एक…
प्रधान प्रतिनिधि को मार पीट के साथ जान माल की धमकी हाटा, कुशीनगर। पैकोली…