Friday, 20 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • सेवरही में परिजनों को बाहर से बंद कर लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर सवाल• हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका
Advertisement

हाटा: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक दूजे के हुए 55 जोड़े

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Mar 1, 2021, 5:18 PM IST • अब तक 1.1K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 55 जोड़ों ने लिए फिरे , दो का हुआ निकाह

हाटा/कुशीनगर | मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को उपनगर स्थित सेलिब्रेशन लान में 55 जोड़े विवाह बंधन में बंध गये। जहां हिंदु व मुस्लिम एक ही मंडप में नजर आये। सभी जोड़ों को विवाह के बाद घरेलू सामान सहित शादी के प्रमाण पत्र दिए गये। शादी में बैंड बाजे के साथ भोज का भी लोगों ने आनन्द लिया। सामूहिक विवाह के लिए 53 हिंदू जोड़े व 2 मुस्लिम जोड़ों ने नगर पालिका परिषद हाटा में पंजीकरण कराया था। विद्वान आचार्य लोकपति मिश्र उर्फ मुन्ना बाबा व आशुतोष उपाध्याय ने हिंदू युवक युवतियों की शादी वैदिक मंत्रोचार के साथ संपन्न कराई। वहीं मुस्लिम रीति रिवाज से मुस्लिम युवक युवतियों की शादी संपन्न कराया गया। सांसद विजय दुबे, नपाध्यक्ष मोहन वर्मा, जिलाध्यक्ष प्रेम चंद्र मिश्र, जयप्रकाश शाही, अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार सिंह व नपा के सभासदों ने नव दंपत्तियों को मोबाइल फोन, कपड़े, बर्तन, श्रृंगार के सामान, मिष्ठान, उपहार स्वरूप देकर शुभ कामनाएं दी।
कार्यक्रम के मुख्य अथिति सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री आदित्य नाथ की सोच है कि आर्थिक रूप से कमजोर युवक युवतियों की शादी सामूहिक रूप से कराई जाय। सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर भाजपा कार्य कर रही है।
श्री दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत सरकार आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों की बेटी का विवाह कराती है। पूरे प्रदेश में ऐसे परिवारों को चिन्हित करके उनकी बेटियों का विवाह पूर्ण रीति रिवाज से कराया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक मां बाप का सपना होता है कि वह अपने बेटी का कन्यादान अपने जीते जी कर सके। उसी सपने को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार सामूहिक विवाह योजना चला रही है।

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा ने कहा कि हर गरीब परिवार की तमन्ना होता है कि उनके पुत्र पुत्रियों की शादी में वरिष्ठ जन आए जो मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह ने पूरी कर दी।
श्री वर्मा ने कहा कि नगर पालिका हर साल सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन करेगी। उन्होंने नपा के सभासदों सहित अन्य लोगों के सहयोग के लिए आभार प्रगट किया। कार्यक्रम का संचालन सोमेश कुमार चतुर्वेदी ने किया। गायक बलिराम व रामप्यारे भारती द्वारा मंगल गीत गाये गए।
इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती रश्मि मिश्रा, तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा,ईओ अजय कुमार सिंह, ईओ कसया प्रेम शंकर गुप्ता,मंडल अध्यक्ष हाटा उदयभान कुशवाहा, मनीष चौरसिया, सुभाष प्रसाद, मुंशी सिंह, जयप्रकाश जयसवाल, बबलू तिवारी, सुकई मद्धेशिया, दिग्विजय सिंह, मुकेश यादव,अर्जुन मौर्या, देवेंद्र मिश्रा, अमरीश पटेल, सुशील चौहान, जगरनाथ यादव, रफीउल्लाह, प्रदीप गुप्ता, योगेंद्र मणि,अछैवर मणि,पंकज भारद्वाज,अजय सिंह, संतोष श्रीवास्तव, अमरनाथ यादव, अखिलेश दास गुप्ता, वेद प्रकाश त्रिपाठी, निखिल उपाध्याय, बाबूनंदन सिंह, श्रीप्रकाश मिश्र, पवन केसरवानी, आशुतोष मिश्र सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi