News Addaa WhatsApp Group

हाटा: राजकीय सम्मान से हुआ लोकतंत्र सेनानी का अंतिम संस्कार

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 27, 2020  |  4:58 PM

1,064 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: राजकीय सम्मान से हुआ लोकतंत्र सेनानी का अंतिम संस्कार

हाटा/कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नं 13 स्वामी विवेकानंद नगर हरपुर निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी शिव शंकर प्रताप नारायण सिंह के निधन पर रविवार को राजकीय सम्मान के साथ हेतिमपुर पर अंतिम संस्कार किया गया। हाटा कोतवाली की पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। वहीं अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

हाटा नगर पालिका परिषद के वार्ड नं 13 स्वामी विवेकानंद नगर हरपुर निवासी 78 वर्षीय शिव शंकर प्रताप नारायण सिंह रक्षक सेनानी रहे। वह पिछले कई दिनों से बिमार चल रहे थे शनिवार को देर उनका निधन हो गया। स्वर्गीय सिंह 1975 में इमरजेंसी लगने के समय 18 माह जेल में रहे। उनके अंतिम संस्कार में तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा , सभासद रणजीत सिंह ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिये। हाटा कोतवाली के एस आई भूपेंद्र सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दिये। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हेतिमपुर मुक्तिधाम पर किया गया। इस मौके पर ब्यास दूबे,रामवगेदन सिंह, रामेश्वर गुप्ता, गौरी शंकर, ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव, के के कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking