News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: लेखपाल पर फर्जी रिपोर्ट देने का लगाया आरोप ,उपजिलाधिकारी को सौपा पत्रक!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 12, 2020  |  6:57 PM

1,688 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: लेखपाल पर फर्जी रिपोर्ट देने का लगाया आरोप ,उपजिलाधिकारी को सौपा पत्रक!

हाटा/कुशीनगर | योगी सरकार ने जन समस्याओं के अतिशिघ्र समाधान के लिए सीएम जनसुनवाई पोर्टल लांच किया है। वहीं राजस्व विभाग के एक लेखपाल पर फर्जी रिपोर्ट लगा कर मामले को रफा-दफा करने का आरोप‌ एक शिकायतकर्ता ने लगाया है।
हाटा क्षेत्र के गांव बड़हरा निवासी धनंजय सिंह ने शनिवार को स्थानीय कोतवाली में लगे थाना दिवस पर उपजिलाधिकारी हाटा को दिए गए फरियाद में लिखा है कि पिछले 2 दिसंबर 2020को मुख्य मंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर गांव के खलिहान में बन रहे सार्वजनिक शौचालय तथा पहले बने आंगनबाड़ी केंद्र के संबंध में शिकायत दर्ज कराया था। जिसका बिना पैमाईश किए हल्का लेखपाल ने शिकायतकर्ता का‌ फर्जी‌ हस्ताक्षर बना कर निस्तारण कर दिया। शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन के साथ तीन दिन पहले लेखपाल तथा अपने बीच हुए वार्ता का आडिओ भी लगाया है जिसमें लेखपाल ने माना है कि फर्जी हस्ताक्षर बनाया गया है। यही नहीं उक्त लेखपाल एवं शिकायतकर्ता के बीच मोबाइल पर वार्ता का वायरल ऑडियो में ब्यक्तिगत संबंध की दुहाई लेखपाल द्वारा दिया जा रहा है जिसमे वह अन्य भी गलत काम करने को स्वीकार किया है । इस संबंध में उपजिलाधिकारी हाटा प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा कि उक्त खलिहान की भूमि की पैमाईश करने के लिए एक दुसरे लेखपाल को निर्देश दिया गया है। वहीं वायरल हुए आडिओ की जांच कराने‌ के बाद लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आपके लिए और..- “आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…

सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का फूल मालाओं के जोरदार स्वागत
सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का फूल मालाओं के जोरदार स्वागत

सुकरौली (कुशीनगर)। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के शुक्रवार को…

बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़: कप्तानगंज पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा, चोरी का माल और बाइक बरामद
बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़: कप्तानगंज पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा, चोरी का माल और बाइक बरामद

बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़: कप्तानगंज पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा, चोरी का…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking