हाटा/कुशीनगर: स्थानीय उपनगर के वार्ड संख्या 23 निवासी लोकतंत्र सेनानी रामनाथ वर्मा उम्र 70 वर्ष का आकस्मिक निधन रविवार को हो गया । सोमवार को हेतिमपुर पुर छोटी गंडक नदी पर उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। पुलिस की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी भी दिया गया। वही उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी ने भी उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी ।विधायक पवन केडिया व नपा अध्यक्ष मोहन वर्मा ने शव को कंधा दिया। विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष ने उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। इस मौके पर कोतवाल जयप्रकाश पाठक, व्यास दूबे आदि मौजूद रहे। वही पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही व पूर्व चेयरमैन नंदकिशोर नाथानी ने उनके परिवार को ढांढस बंधाया।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…
खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…
तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…