Wednesday, 25 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • कुशीनगर के प्रमुख शॉपिंग मॉल, रिटेल स्टोर्स और लाइफस्टाइल मार्केट 2026-27: शॉपिंग की पूरी गाइड• कुशीनगर के बेस्ट ब्यूटी पार्लर और ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट 2026-27: पडरौना, कसया, हाटा, तमकुहीराज, फाजिलनगर व खड्डा की पूरी लिस्ट• कुशीनगर के टॉप 10 मैरिज गार्डन व बैंक्वेट हॉल 2026-27 की सूची: पता, सुविधाएं और बुकिंग गाइड• कुशीनगर की सभी 7 विधानसभा सीटों की प्रोफाइल और राजनीतिक समीकरण (UP Election 2027 Special)• UP वोटर लिस्ट 2026-27 में अपना नाम कैसे चेक करें और नया नाम कैसे जुड़वाएं (Complete Step-by-Step Guide)
Advertisement

हाटा: लोकतंत्र सेनानी का हुआ राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, जनप्रतिनिधी व प्रशासनिक अधिकारियों ने दी काँधा

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Dec 7, 2020, 5:41 PM IST • अब तक 688 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • लोकतंत्र सेनानी का हुआ राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • जनप्रतिनिधी व प्रशासनिक अधिकारियों ने दी काँधा

हाटा/कुशीनगर: स्थानीय उपनगर के वार्ड संख्या 23 निवासी लोकतंत्र सेनानी रामनाथ वर्मा उम्र 70 वर्ष का आकस्मिक निधन रविवार को हो गया । सोमवार को हेतिमपुर पुर छोटी गंडक नदी पर उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। पुलिस की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी भी दिया गया। वही उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी ने भी उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी ।विधायक पवन केडिया व नपा अध्यक्ष मोहन वर्मा ने शव को कंधा दिया। विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष ने उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। इस मौके पर कोतवाल जयप्रकाश पाठक, व्यास दूबे आदि मौजूद रहे। वही पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही व पूर्व चेयरमैन नंदकिशोर नाथानी ने उनके परिवार को ढांढस बंधाया।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi