News Addaa WhatsApp Group

हाटा: वारावफात का जलूस निकाल ,भाईचारे का दिया संदेश!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 30, 2020  |  3:36 PM

1,025 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: वारावफात का जलूस निकाल ,भाईचारे का दिया संदेश!
  • वारावफात का जलूस निकाल ,भाईचारे का दिया संदेश
  • अमन व भाईचारे का पैगाम देता है वारावफात का त्यौहार: राशिदखाँ (समाजसेवी)

वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज अड्डा

हाटा/कुशीनगर | शुक्रवार को स्थानीय उपनगर में हजरत मोहम्द साहब के जंमदिवस के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने नगर मे निकाला जलूस, अमन भाई चारे का दिया संदेश और लोगो से किया मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने का किया अपील।
शुक्रवार को हजरत मोहम्मद साहब के जंमदिन पर उपनगर के सरकारी अखाडे पर तबारक अली के नेतृत्व में युवाओ ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए जहां मोहम्मद साहब का जंमदिवस मनाया वही पुरे नगर में जलुस निकाल कर आपसी भाईचारे का जहां संदेश दिया वहीं बच्चो में मिठाई का बितरण भी किया।एक तरफ जहां जलूस निकल रहा था तो दुसरी तरफ मस्जिदों में देश मे अमन भाईचारे ,सलामती के लिए दुआए की गयी।इस दौरान समाजसेवी राशिद खाँ ने कहा कि देश के मुस्लमानो से गुजारिश है कि हजरत मोहम्मद साहब के बताए मार्गों पर चले और हिंदुस्तान और आवाम के लिए अपना योगदान दे।हजरत मोहम्मद साहब ने मानवता ,भाईचारे,का पैगाम दिया है हमको उनके बताए मार्गों पर चलना चाहिए।इस दौरान डा०बब्लू खाँ,शाबिर खाँ,उस्मान अंसारी, रहीश आलम,, फरमान शाह,रुस्तम अंसारी, झंनेबेग, रेहान खाँ,कलामुद्दीन खाँ,सहित इस्लामिया के छात्र भी जहां मौजूद थे,वहीं शांति व्यवस्था के मददेनजर प्रभारी निरीक्षक जे पी पाठक, नगर चौकी इंचार्ज बिजय शंकर सिंह, उपनिरीक्षक विनोद सिंह पुलिस बल के साथ एक प्लाटून पी एस सी बल भी तैनात रहा।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking