हाटा/कुशीनगर | शुक्रवार को नगरपालिका के वार्ड नं.17 थरूआडीह में सभासद हरिन्द्र सिंह के सौजन्य से आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक पवन केडिया ने दर्जनों बुजुर्ग अभिभावकों को साल ओढाकर सम्मानित किया एवं सैकड़ों निसहाय जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों व गरीबों की सरकार है भारतीय जनता पार्टी की सोच है हम समाज की सेवा करे हमारी पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास का संकल्प लेकर कार्य करती है विधायक ने इस पुनीत कार्य के लिए कार्यक्रम के आयोजक सभासद हरिन्द्र सिंह के धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर अशोक सिंह, बंडिल बाबा, मुंशी सिंह, वीरेन्द्र सिंह, शिवधर सिंह, रजनीश बर्नवाल, शिवनाथ वर्मा, अरुण पांडेय, विकास तिवारी, सत्येन्द्र पाण्डेय, राजन यादव आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…