News Addaa WhatsApp Group

हाटा: शिव कथा सुनने वाला ही है राम कथा सुनने का अधिकारी है

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 17, 2021  |  6:20 PM

991 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: शिव कथा सुनने वाला ही है राम कथा सुनने का अधिकारी है
  • सप्तदिवसीय रामकथा का दूसरा दिन

हाटा/कुशीनगर | श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पं रामज्ञान पाण्डेय ने कहा कि शिव कथा सुनने वाले को ही राम कथा सुनने का अधिकार है।
कथा को विस्तार देते हुए कहा कि प्रयागराज में याज्ञवल्क्य जी से भारद्वाज श्रृषि ने पूछा कि राम कथा क्यों सुनी जाए?आखिर राम क्यों पूज्य हैं?याज्ञवल्क्य जी ने कहा कि सबसे पहले मै शिव कथा सुनाई. भारद्वाज जी के समस्या का समाधान करते हुए कहा कि जो श्रद्धा और विश्वास के साथ शिव कथा सुने वहीं रामकथा का अधिकारी है।उन्होंने कहा कि पार्वती जी श्रद्धा है तो सती जी मे जिज्ञासा है।माता पार्वती जी को श्रद्धा के कारण ही रामकथा सुनने का अवसर मिला।रामकथा कलयुग के दोषों का निराकरण करती है।भवसागर से पार कराती है रामकथा।।उन्होंने श्रीराम की महिमा व शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन कियाऔर राम के बाल्यकाल और शिक्षा का भी वर्णन किया।।
इस दौरान कुशीनगर के पूर्व सासंद राजेश पाण्डेय, पूर्व प्रमुख सुकरौली दिलीप सिंह, प्रभुनाथ मिश्र एडवोकेट, अग्निवेश मणि, गंगेश्वर पाण्डेय, विश्वास मणि, संजय कुमार पाण्डेय, भागवत चौहान, डा रामसुबास पाण्डेय,मोहन पांडेय,डब्लू तिवारी, सोमेश चतुर्वेदी, जोखन बर्नवाल, पुनीत मणि, गुड्डू दुबे,संदीप, कुमार पांडेय,वशिष्ठ द्विवेदी, रामानुज द्विवेदीअवधेश तिवारी सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे। यजमान के रूप में व्यापार मण्डल अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल सपत्नीक रहे।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

संबंधित खबरें
तीन जुआड़ी गिरफ्तार, ₹2180 बरामद
तीन जुआड़ी गिरफ्तार, ₹2180 बरामद

तुर्कपट्टी। पटहेरवा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव के पास एक निर्जन जगह पर जुआ…

खड्डा: महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर बलात्कार करने का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
खड्डा: महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर बलात्कार करने का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर गांव निवासी एक महिला ने मंगलवार की भोर…

नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विमलेश ने जीता कांस्य पदक
नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विमलेश ने जीता कांस्य पदक

कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ निवासी व उत्तराखंड प्रदेश के…

कुशीनगर: उत्तराखंड में पीसीएस अधिकारी बने गुलाम रजा गौस मंसूरी
कुशीनगर: उत्तराखंड में पीसीएस अधिकारी बने गुलाम रजा गौस मंसूरी

बंगरा निवासी गुलाम का वित्त विभाग में राज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking