News Addaa WhatsApp Group

हाटा: समित साहनी ने विश्वविद्यालय स्तर पर महाविद्यालय व जिले का नाम किया रोशन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 12, 2021  |  3:07 PM

771 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: समित साहनी ने विश्वविद्यालय स्तर पर महाविद्यालय व जिले का नाम किया रोशन

हाटा नगर/कुशीनगर | मथौली बाजार में स्थित श्री मुरलीधर भागवत लाल महाविद्यालय के छात्र व छात्राओं ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में अपना परचम लहराया। ज्ञात हो कि सरकार के मन्सा के अनुरूप दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर पं दीनदयाल स्मृति सप्ताह मना रहा है जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न कराये जा रहे हैं। उक्त अवसर पर सर्वप्रथम बुद्धा पी जी कॉलेज कुशीनगर में जिले स्तर पर अन्तरमहाविद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
तत्पश्चात चयनित छात्रों को जिले का प्रतिनिधित्व करने विश्वविद्यालय में अंतरजनपदीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बी. ए. प्रथम वर्ष के होनहार छात्र समित साहनी ने पोस्टर प्रतियोगिता में पूरे मण्डल में द्वितीय स्थान व पोस्टर प्रतियोगिता में ही बीएड की छात्रा विभावरी श्रीवास्तवा,निबन्ध प्रतियोगिता में बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा नम्रता कुशवाहा, तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बी.एड. प्रथम वर्ष के छात्र दिग्विजय कुमार मधेशिया ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया, गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजेश सिंह व सदर विधायक माननीय डॉ राधा मोहन अग्रवाल व दीनदयाल शोध पीठ के निदेशक प्रो संजीत गुप्ता ने विश्वविद्यालय के संवाद भवन में यह पुरस्कार प्रदान किया।
इस उपलब्धि पर प्रबन्धक डॉ राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव, उपप्राचार्य शकील अफगन, डॉ दिलीप राव, प्रतियोगिता संयोजक डॉ दिब्या रॉय व रमेश यादव,अभय सिंह,अशोक कुमार,सुधीर चौहान,रजनीश पांडेय,माला यादव,मांडवी श्रीवास्तवा, प्रियंका पांडेय, अन्य सभी महाविद्यालय परिवार के लोगों व समस्त क्षेत्र की जनता ने छात्रों को बहुत बहुत बधाई दिया,

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking