Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

हाटा: स्वास्थ्य टीम द्वारा कैम्प लगाकर चुरामन छपरा में हुआ कोविड की जांच व टीकाकरण

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
May 19, 2021, 5:46 PM IST • अब तक 1.1K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • 56 व्यक्तियों की एंटीजेन में सभी मिले नेगेटिव व सबकी हुई आरटीपीसीआर की सैंपलिंग
  • 30 व्यक्तियों को लगा कोविडशील्ड की पहली डोज

हाटा/कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के प्रभारी चिकित्साअधिकारी डॉ एल बी यादव के निर्देश पर आज ब्लाक के ग्राम-डुमरी चुरामन छपरा में न्याय पंचायत भवन पर कैम्प लगाकर स्वास्थ्य टीम द्वारा कोविड की जांच व टीकाकरण किया गया।
स्वास्थ्य टीम गांव में पहुँचकर 45 वर्ष के ऊपर के लोगों को टीका लगाने हेतु रजिस्ट्रेशन कर उनको टीका लगाया गया जिसमें 30 व्यक्तियों को प्रथम डोज का कोविडशील्ड वैक्सीन लगा। टीका लगने के बाद सभी लोग स्वस्थ्य मिले,किसी को कोई दिक्कत नही हुई। तो वही सीएचसी की आर आर टीम नम्बर चार द्वारा 56 लोगों की एंटीजेन जांच की गई जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। तथा उन्ही 56 लोगों का आरटीपीसीआर के लिये सैम्पल लिया गया। आर आर टीम के डॉ बैजनाथ चौधरी व डॉ आशुतोष मिश्र द्वारा ग्रामीणों को कोविड नियमो का कड़ाई से पालन करने के सुझाव दिया गया तथा उन्हें मास्क और दो गज की दूरी का पालन करे। ताजा भोजन,व विटामिन सी तथा गुनगुने पानी सेवन करने की सलाह दी गयी।साथ हीं यह भी बताया गया कि किसी भी व्यक्ति को सर्दी,जुकाम व बुखार,खांसी आये तो वह अपनी जांच जरूर कराये। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर नजदीकी के स्वास्थ्य केंद्र पर सम्पर्क करें।
आर आर टीम में डॉ बैजनाथ चौधरी,राकेश कुमार,एसटीएल एस आशुतोष मिश्र,एसटीएस राजीव राय, बीएसडब्ल्यू धर्मेंद्र गौड़,एल ए नियाज अहमद तो वही टीकाकरण टीम में समीना खातून,गीता,सुनीता यादव,मनीषा, संगिनी सुमन आशा कुसमावती देवी रही। ग्राम प्रधान प्रवीण पांडेय उर्फ डिम्पल द्वारा स्वास्थ्य टीम के प्रति आभार प्रकट किया गया।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi