News Addaa WhatsApp Group

अनलॉक 4.0: क्या इस बार खुलेंगें स्कूल, कॉलेज? जारी हो सकती है नई गाइडलाइन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 25, 2020  |  5:31 AM

1,733 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अनलॉक 4.0: क्या इस बार खुलेंगें स्कूल, कॉलेज? जारी हो सकती है नई गाइडलाइन

कोरोन वायरस (Coronavirus) के कारण देश भर के स्कूलों और कॉलेजों को बंद हुए 5 महीने हो चुके हैं. 31 अगस्त को अनलॉक 3.0 समाप्त होने के साथ यह उम्मीद है कि गृह मंत्रालय (MHA) जल्द ही अनलॉक 4.0 के तहत स्कूलों को फिर से खोलने पर निर्णय हो सकता है. इस महीने के अंत तक दिशानिर्देश (guidelines) जारी किए जाने की भी संभावना है.

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

अनलॉक 3.0 के तहत, गृह मंत्रालय ने व्यायामशालाओं (Gymnasiums) और योग संस्थानों (Yoga institutes) को फिर से खोलने की अनुमति दी थी और कहा था कि शैक्षणिक संस्थान (Educational institution) 31 अगस्त तक बंद रहेंगे.जैसा कि अगस्त माह समाप्त होने को है, अनलॉक 4 के लिए दिशानिर्देश तैयार किए जा रहे हैं. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स ये बताती हैं कि शैक्षिक संस्थान चरणबद्ध तरीके (Phased manner) से खोले जाएंगे. ऐसा इसलिए, क्योंकि अधिकतम सुरक्षा और सावधानी बरती जा सके. इसका मतलब यह है कि एक खास स्टैंडर्ड के सभी सेक्शन के छात्र एक ही दिन स्कूल नहीं जाएंगे.बता दें कि बीते 3 मार्च से कोरोना महामारी के चलते शिक्षण संस्थान बंद हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है. हालांकि सरकार ने सभी स्कूलों और कॉलेजों को ऑनलाइन क्लास शुरू करने का निर्देश दिया था, लेकिन यह विशेष रूप से गांव वाले क्षेत्रों में उचित व्यवस्था और स्मार्टफोन की उपलब्धता न हो पाने के कारण प्रभावी साबित नहीं हो सका.

वहीं लॉकडाउन से सबकी जिंदगी पर असर पड़ने से पैरेंट्स फीस में रियायत की मांग कर रहे हैं, लेकिन फीस में भी कोई रियायत नहीं दी गई है.

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking