गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मंगलवार को बंगाल में पहली वर्चुअल रैली की शुरुआत में बंगाल को पवित्र भूमि को प्रणाम करते हुए कहा कि कोरोना से जान गंवाने वालों की आत्मा को शांति मिले. शाह ने कहा कि कोरोना काल में जनसंवाद का रास्ता ढूंढा है. बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं का बलिदान बीजेपी के निर्माण में अहम है. सियासत में हिंसा की कोई जगह नहीं है.”
अपने संबोधन में शाह ने कहा, “बीजेपी बंगाल को सोनार बांग्ला बनाना चाहती है. बीजेपी संस्कारी बंगाल बनाना चाहती है. बंगाल की जनता को पीएम मोदी का समर्थन है. 6 साल में गरीबों के बैंक अकाउंट खोले है.”
ममता बनर्जी पर निशान साधते हुए गृह मंत्री ने कहा, “ममता सरकार आयुष्मान योजना को बंगाल में लागू होने दे रही है. गरीबों को मुफ्त इलाज का लाभ नहीं मिल रहा. केजरीवाल ने आयुष्मान योजना को स्वीकार किया लेकिन ममता सरकार ने नहीं. आयुष्मान योजना से देश के गरीबों का मुफ्त इलाज हो रहा है. हमारी सरकार 6 साल से समस्याओं का समाधान कर रही है.”
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…