News Addaa WhatsApp Group

अमित शाह हल्के बुखार के कारण AIIMS में भर्ती, अभी हाल में ही कोरोना से हुए थे ठीक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 18, 2020  |  5:28 AM

1,019 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अमित शाह हल्के बुखार के कारण AIIMS में भर्ती, अभी हाल में ही कोरोना से हुए थे ठीक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है. हाल में ही अमित शाह ने कोरोना से जंग जीती है. देर रात उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की अगुवाई में डॉक्टर्स की टीम उनके हालात पर नजर बनाए हुए है.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के सख्त...

बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह को देर रात करीब 2 बजे एम्स में भर्ती कराया गया है. उन्हें पुराने प्राइवेट वार्ड में रखा गया है. एम्स निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की अगुवाई में एक टीम उनकी देखभाल में लगी है. उन्हें हल्का बुखार था. इसके बाद ही उन्हें एम्स में एडमिट कराया गया है.

14 अगस्त को कोरोना से जीती जंग

14 अगस्त को ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना की रिपार्ट निगेटिव आई थी. अमित शाह कोरोना निगेटिव होने की जानकारी खुद ट्वीट कर दी है. इसके बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी और उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई थी. कल रात उन्हें हल्का बुखार था. इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है.

2 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

अमित शाह मेदांता अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद 2 अगस्त को भर्ती हुए थे. शाह के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आम लोगों से लेकर बड़ी हस्तियों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना किया था. 12 दिन बाद यानी 14 अगस्त को अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी.

संबंधित खबरें
हत्या की आशंका को लेकर माँ ने पुलिस को सौंपा तहरीर 
हत्या की आशंका को लेकर माँ ने पुलिस को सौंपा तहरीर 

बोदरवार, कुशीनगर :- घर के इकलौते बेटे के मौत होने का मामला प्रकाश में…

हत्या की आशंका को लेकर माँ ने पुलिस को सौंपा तहरीर 
हत्या की आशंका को लेकर माँ ने पुलिस को सौंपा तहरीर 

बोदरवार, कुशीनगर :- घर के इकलौते बेटे के मौत होने का मामला प्रकाश में…

सेवरही पुलिस का बड़ा खुलासा: वैगनार कार समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार
सेवरही पुलिस का बड़ा खुलासा: वैगनार कार समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के एक सक्रिय गिरोह…

25 हजार का इनामी गो-तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 साल से फरार आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा
25 हजार का इनामी गो-तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 साल से फरार आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking