News Addaa WhatsApp Group Join करें

अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म “आन बान शान” की शूटिंग हुई पुरी.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Dec 14, 2020  |  7:08 PM

1,354 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म “आन बान शान” की शूटिंग हुई पुरी.।

मनोरंजन डेस्क-मुंबई.।
पवित्र सरयू नदी के तट पर अवस्थित मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की आध्यात्मिक, पौराणिक एवं सांस्कृतिक नगरी अयोध्या की पावन धरा पर आज ए बी फाइव मल्टीमीडिया के बैनर तले व बिनोद कुमार गुप्ता (अध्यक्ष-भोजपुरी फिल्म अवार्ड कमेटी) और अजय गुप्ता द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म ’’आन-बान-शान’’ की शूटिंग पुरी हो गयी। जिसकी जानकारी फिल्म के निर्माता विनोद कुमार गुप्ता व अजय गुप्ता ने दी। इस फ़िल्म को मशहूर निर्देशक प्रमोद शास्त्री निर्देशित कर रहे हैं।
फिल्म ’’आन-बान-शान’’ के निर्माता विनोद कुमार गप्ता ने बताया कि यह फिल्म एक ऐसे नौजवान की कहानी है, जिसके दिल में देश भक्ति, माता-पिता की सेवा और उनके दिए हुए संस्कार का अनुकरण करने और जीवन में कुछ कर गुजरने की इच्छा है। वह रोजगार की तलाश में काफी प्रयास के बावजूद असफल रहता है। लेकिन हिम्मत नहीं हारते कला एवं गायिकी को जीने का जरिया बनाकर पैसा और शोहरत दोनों कमाता है।
निर्माता ने बताया कि इसी बीच उसकी मुलाकात दबंग और रसूखदार परिवार की लड़की से होते ही दोनों में प्रेम हो जाता है, लेकिन लड़की का परिवार शादी के विरूद्ध हो जाता है।तथा लड़के के परिवार के विरूद्ध साजिश रचकर तबाह कर देते हैं। ऐसे में लड़का अपनी मोहब्बत को पाने और परिवार की तबाही का बदला तो लेता ही है फिर से समाज में अपनी ’’आन-बान-शान’’ कायम रखने में सफल होता है।
अभिनेता अरविन्द अकेला कल्लू, ने बताया कि यह एक साफ सुथरी पारिवारिक फिल्म है।जिसे पूरी तरह से उत्तर प्रदेश के पौराणिक और धार्मिक स्थल अयोध्या और उसके आसपास शूट किया गया है। इस फिल्म में दर्शकों को उत्कृष्ट संगीत और कॉमेडी देखने को मिलेगी।
फिल्म के निर्देशक प्रमोद शास्त्री, संगीतकार मधुकर आनन्द,गीतकार प्यारे लाल यादव और प्रचारक (पीआरओ)संजय भूषण पटियाला है । फिल्म ’’आन बान शान’’ की मुख्य भूमिकाओं में अभिनेता अरविन्द अकेला कल्लू,अभिनेत्री काजल यादव, ऋतु पांडेय, अवधेश मिश्रा, मनोज टाइगर,शैलेन्द्र श्रीवास्तव, देव सिंह, अम्बिका वानी, सोनल त्रिवेदी, चंदन कश्यप,शिवेश अमृतांश और उत्तराखण्ड के रमेश नौटियाल एवं अनीता रावत की अदाकारी लोगों को खुब पसंद आयेगी ऐसा अनुमान है।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

प्रमुख फल व्यवसायी नियामत खां का निधन,शोक की लहर
प्रमुख फल व्यवसायी नियामत खां का निधन,शोक की लहर

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के प्रमुख फल व्यवसायी व सभासद टीपू खां के पिता…

सम्पूर्ण समाधान दिवस 50 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 06 का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस 50 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 06 का निस्तारण

हाटा कुशीनगर ।  स्थानीय तहसील के सभागार में शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी…

‘ सेवा संकल्प-मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
‘ सेवा संकल्प-मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

मोतीचक कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय लाला टोला सिकटिया में ‘सेवा संकल्प-मेरे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking