कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जिला अधिकारी श्री संजय चौहान ने महानवमी और विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि महानवमी और विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारा और आपसी एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
जिलाधिकारी ने जनपद के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग इन त्यौहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को त्यौहारों के दौरान सुरक्षा, सफाई, यातायात व्यवस्था तथा निर्बाध विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
जिलाधिकारी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सभी जनपदवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…