खड्डा, कुशीनगर। थाना खड्डा की साइबर हेल्प डेस्क ने साइबर धोखाधड़ी के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो पीड़ितों के कुल 52 हजार रुपये वापस कराए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ितों को राहत मिली है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को साइबर धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए मठिया बुजुर्ग निवासी राजेश जायसवाल पुत्र छठ्ठु जायसवाल के 50 हजार रुपये तथा कोपजंगल निवासी सन्नी पुत्र चुनमुन के दो हजार रुपये वापस कराए गए। दोनों मामलों में कुल 52 हजार रुपये की धनराशि पीड़ितों को वापस दिलाई गई।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष महेश चौबे, उपनिरीक्षक आशीष सिंह, महिला कांस्टेबल अजिता सिंह और महिला कांस्टेबल तनु की भूमिका रही। साइबर
पुलिस खड्डा ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…