News Addaa WhatsApp Group Join करें

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 18, 2026  |  10:35 PM

11 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट WhatsApp
Responsive image
  • पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण
  • सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल की होगी तैनाती

खड्डा, कुशीनगर। दुर्गा प्रतिमाओं के सुरक्षित एवं सकुशल विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को उपजिलाधिकारी डॉ. संतराज सिंह बघेल और खड्डा थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने नारायणी नदी के पनियहवा एवं भैंसहां घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए सुरक्षित स्थानों का जायजा लेते हुए आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नदी किनारे सुरक्षित पोखरों में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए स्थान चिह्नित किया। साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विसर्जन से पहले सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने घाटों पर बिजली, यातायात व्यवस्था तथा नाव और नाविकों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। आवश्यकता के अनुसार घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी, जिससे दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया जा सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking