News Addaa WhatsApp Group

आरक्षण सूची के पटखनी, कई लोग चारो खाने चीत- खुद नहीं करीबियों के लिए व्‍यूह रचने में मशगूल दिग्‍गज

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 21, 2021  |  6:56 PM

997 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आरक्षण सूची के पटखनी, कई लोग चारो खाने चीत- खुद नहीं करीबियों के लिए व्‍यूह रचने में मशगूल दिग्‍गज

कुशीनगर । जी यह सही है,पंचायत चुनाव के तिथि की अभी घोषणा तो नही हुई, लेकिन आरक्षण सूची जारी होते ही कई धुरेन्द्र चारो खाने चीत हो गये। अब वह शतरंज की चाल मे मशगूल हो गये है,तो कोई अभी भी अपनी किस्मत आपत्ति के पाले में डाल विश्वास जमाये हुये है। गाँव की सरकार-प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य पद पर जीत के लिए महीनों से तैयार किए गए चक्रव्यूह जंग शुरू होने से पहले ही टूट गए। जिन लोगों ने व्यूह को अभेद बनाए रखने की योजना बनाई थीं या जिन्होंने हर हाल में व्यूह को भेदने की तरकीबें तलाश रखी थी, वे देखते रह गए। सशक्त ‘हथियार’ आरक्षण ने बिना किसी शोर-शराबे के व्यूह के हर फाटक को तोड़ दिया। गंवई सरकार पर वर्षों से काबिज कुछ जनप्रतिनिधियों के पांव में आरक्षण ने ऐसी बेड़ियां डाल दी कि अब वे इस चुनावी समर में खुद उतर ही नहीं पाएंगे। यही वजह है कि गंवई सरकार पर प्रत्यक्ष न सही अप्रत्यक्ष रूप से ही काबिज रहने की मंशा पाल रखे कुछ दावेदार अब नए सिरे से व्यूह रचना शुरू कर दिये है। खुद मैदान में नहीं उतरेंगे, लेकिन हर तीर चलाएंगे ताकि उनका ‘अपना’ मैदान मार ले।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

क्षेत्र की कई ऐसे ग्राम प्रधान-क्षेत्र पंचायत या जिला पंचायत सदस्य पद रहे हैं जिन पर वर्षों से कुछ ने कब्जा जमा रखा था। चुनाव कोई भी रहा, चाल कैसी भी चलनी पड़ी लेकिन गंवई सरकार की बागडोर उन्होंने ही अपने हाथों में थामे रखी। वर्ष 2021 के आसन्न पंचायत चुनाव में भी जीत हासिल करने के लिए इन लोगों ने महीनों पहले फिल्डिंग शुरू कर दी थी। चुनाव जीतने के लिए गांवों में मनमुताबिक खेमे तैयार कर लिए थे। इसके लिए साम-दाम-भेद-दंड हर नीति लगा ली थी। कई तो आश्वस्त हो गए थे कि इस बार जीत उन्हीं की होगी। उनकी जीत का अंतर इतना अधिक होगा कि विरोधी उनके नजदीक नहीं फटक पाएंगे। खेमे की डोर मजबूत बनाए रखने के लिए महीनों पहले से दावतों का दौर चल रहा था। कुछ ने चुनाव के बाद मतदाताओं को अपने खर्चे से धार्मिक स्थलों को घुमाने का भरोसा दिला रखा था तो किसी ने शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में उनका नम्बर तय कर डाला था।
आरक्षण ने इनका खेल बिगाड़ दिया। अब वे मैदान से ही बाहर हो गए, पर इन्होंने हार नहीं मानी है। गंवई सरकार पर काबिज रहने के लिए आरक्षण वर्ग के अपने करीबी को मैदान में उतारने का फैसला कर डाला हैं। उसे जीत दिलाने के लिए किस खेमे को मिलाना है और किस खेमे से दूरी बनानी है, अब नए सिरे से व्यूह रचना शुरू कर दी है। हालांकि यह चाल कहीं-कहीं उल्टी पड़ रही है। वर्षों से साथ चल रहे लोग उनकी वेवफाई की वजह से उनसे दूरियां बनाने लगे हैं, जिसकी वजह से उनकी ताकत कमजोर पड़ने लगी है, पर उन्होंने तो मान लिया है। यह ठान लिया है….गवंई सरकार में दखल रखेंगे। यही है कि वे ‘मुखिया’ उसे बनाना चाहते हैं जो उनका अपना रहे। उनके इशारे पर ही ‘मुहर’ उठाए और रखे।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking