News Addaa WhatsApp Group Join करें

उत्तरप्रदेश मे बार खोलने की अनुमति, मॉल शॉप्स पर जारी रहेगी पाबंदी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 3, 2020  |  5:21 AM

890 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
उत्तरप्रदेश मे बार खोलने की अनुमति, मॉल शॉप्स पर जारी रहेगी पाबंदी

उत्तर प्रदेश सरकार ने बार खोलने की अनुमति दे दी है. ये फैसला केंद्र सरकार की ओर से जारी अनलॉक-4 की गाइडलाइन के बाद किया गया. आबकारी विभाग के मुताबिक, नई गाइडलाइन में बार को बंद करने का कोई निर्देश नहीं है, लिहाजा इसे खोलने की अनुमति दी गयी है.

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

हालांकि, बार खोलने की अनुमति तो दे दी गई है, लेकिन मॉडल शॉप्स अभी भी बंद रहेंगे. बार मालिकों को संचालन के समय कोविड-19 के सभी नियम-निर्देशों का पालन करना होगा. गौरतलब है कि सरकार को एक बड़ा राजस्व आबकारी से मिलता है. शराब की दुकानें पहले ही खोल दी गई थी और अब बार खोलने की इजाजत दे दी गई है.

बीते दिनों ही उत्तर प्रदेश सरकार ने अनलॉक-4 की गाइडलाइन जारी की थी. शनिवार-रविवार के लॉकडाउन को हटा दिया गया था और रविवार को पूरे प्रदेश में बंदी का ऐलान किया गया था. इसके अलावा नई गाइडलाइंस के मुताबिक, 21 सितंबर से स्कूलों में स्टाफ को ऑनलाइन शिक्षा परामर्श से जुड़े कार्यों के लिए बुलाया जा सकता है.

21 सितंबर से कंटेनमेंट जोन में पड़ने वाले कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को स्कूलों में अपनी मर्जी से जाने की अनुमति होगी. इसके लिए उन्हें अभिभावकों की लिखित सहमति की आवश्यकता होगी. 7 सितंबर 2020 से मेट्रो रेल को चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा. इसके लिए SOP अलग से जारी की जाएगी.

प्रदेश में 21 सितंबर से सभी सामाजिक, एकेडमिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रमों और अन्य सामूहिक गतिविधियों को अधिकतम 100 लोगों के साथ शुरू करने की अनुमति होगी. इस दौरान फेस मास्क का इस्तेमाल और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking