अभी अभी उत्तरप्रदेश -बिहार सीमा पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह के दिशा निर्देश में सुरक्षा के दृष्टिकोण के मददेनजर उतरप्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाना के बनकटा बाजार और गोपालगंज जिला के कटेया बाजार में सँयुक्त रूप से दोनों प्रदेश की पुलिस टीम द्वारा कस्बे में पैदल मार्च किया गया।
आज गुरुवार को शाम प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा अतुल्य कुमार पाण्डेय व प्रभारी कटेया ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर कर सोशल डिस्टेंस का पालन करने व मास्क लगाने के प्रति लोगों को जागरूक किया।वही सडको पर अतिक्रमण किए लोगों को सख्त चेतावनी दिया।

भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया, गया। और प्रभारी निरीक्षक अतुल्य कुमार पाण्डेय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करें। वही दुकानदारों से वार्ता कर उनकी समस्या सुनी औऱ उनसे अपना बिचार भी साझा किया। साथ ही दुकानदारों की सुरक्षा की ट्रिप्स भी बताए। उन्होंने कहा की पुलिस आपकी सेवा के लिये सदैव आपके साथ खड़ी है। वही सीमा क्षेत्र से गुजरने वाली वाहनों की सघन चेकिंग सम्पन्न हुई। पैदल मार्च के दौरान, उप निरीक्षक दीनानाथ पाण्डेय, आरक्षी विनोद गुप्ता, सूरज गिरी, बिहार कटेया से रियाज हुसैन,के साथ काफी सँख्या में पुलिस बल मैजूद रही।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…