News Addaa WhatsApp Group Join करें

एक भारत श्रेष्ठ भारत पटेल की परिकल्पना थी-रजनीकांत मणि त्रिपाठी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 31, 2022  |  9:19 PM

574 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एक भारत श्रेष्ठ भारत पटेल की परिकल्पना थी-रजनीकांत मणि त्रिपाठी
  • संस्कार भारती  के तत्वावधान मनाई गयी लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती 

कसया/कुशीनगर । आजाद भारत को एक विशाल राष्ट्र बनाने में सरदार वल्लभभाई पटेल का उल्लेखनीय योगदान रहा है । वह आधुनिक एवं अखंड भारत के शिल्पी थे। उन्होंने बिना किसी खून खराबा के ,अपने दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल कूटनीति  के बल पर  अधिकांश देसी रियासतों को एक सूत्र में पिरोने और उन्हें तिरंगे के तले लाने में सफलता हासिल की जिससे  अखंड भारत का निर्माण हो सका और तब उन्हें लौह पुरुष  की उपाधि से सम्मानित किया गया।उक्त बातें संस्कार भारती कुशीनगर के तत्वावधान में महर्षि अरविंद विद्या मंदिर कसया के प्रांगण में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक  रजनीकांत मणि त्रिपाठी  ने कहा कि वह देश  विभाजन के विरोधी थे ।एक भारत श्रेष्ठ भारत  उनकी परिकल्पना थी । वह कश्मीर से कन्याकुमारी को एक देखना चाहते थे । विभाजन के कारण लंबे समय तक देश में अस्थिरता बनी रही । आज देश के अंदर जितनी भी आंतरिक समस्याएं हैं कहीं ना कहीं उनका संबंध विभाजन से है । यदि सरदार पटेल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली होती तो देश का विभाजन नहीं हुआ होता ।मुख्य  वक्ता  प्राचार्य  इंटर कॉलेज  तुर्कपट्टी  उमेश उपाध्याय ने कहा कि सरदार पटेल के कठोर व्यक्तित्व ,  संगठन कुशलता और कौटिल्य जैसी राजनीतिक सत्ता के साथ राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट निष्ठा थी । इसलिए उनका जन्मदिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वाधीनता संग्राम के दौरान ही किसान हितों की रक्षा के लिए गुजरात के बारडोली में सत्याग्रह किया गया  जिससे अंग्रेज शासकों  को किसान विरोधी निर्णय  वापस लेना पड़ा । इस सत्याग्रह में  सफल होने के बाद वहां के लोगों ने उन्हें सरदार की उपाधि प्रदान की ।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

प्रवक्ता  सुरेश गुप्त ने बताया कि   सरदार पटेल ने महात्मा गांधी  के विचारों से प्रेरित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया था  जिन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया ।महर्षि अरविंद विद्या मंदिर के प्राचार्य  गोविन्द चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण  में सरदार पटेल के योगदान को कभी भुलाया नहीं  जा  सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि देश के अंदर  सुदृढ़ सामाजिक संरचना के लिए सरदार पटेल ने सामाजिक और आर्थिक आधार पर विभाजित विभिन्न जातियों एवं समुदायों के बीच सामंजस्य और विश्वास का निर्माण करने का कार्य किया जो राष्ट्र के प्रति उनके महान विचारों को दर्शाता है ।कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि द्वारा  दीप प्रज्वलन कर सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं  भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन  से हुआ। 

संचालन संस्था के सह मंत्री राजू मद्धेशिया ने किया और आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने प्रकट किया ।इस अवसर पर उपाध्यक्ष अशोक कुमार जैन व त्रिभुवन तिवारी, डॉ अम्बरीष विश्वकर्मा,  दिनेश तिवारी,  वीरेश राय,  प्रदीप कुमार राय, गोपेश्वर प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य  रामजी सिंह, जनार्दन आदि उपस्थित रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking