बोदरवार, कुशीनगर :- अपनी मंगल कामनाओं के साथ अपने – अपने संतानों की लंबी उम्र के लिए नहाय खाय के साथ शुरू हुए हिंदू धर्म के छठ महापर्व को व्रती महिलाओं द्वारा निराजल संकल्पित होकर जलाशयों की तटों पर छठ मैया और सूर्य देव की आराधना करते हुए छठ के इस पावन व्रत को सुबह उषा काल में सूर्य को अर्घ्य देकर सम्पन्न किया गया I और व्रती महिलाओं द्वारा सूर्य देव सहित छठी मईया से अपने – अपने परिवार की मंगल कामना के लिए मन्नतें भी मांगी गई l
विदित हो, कि सोमवार 16 नवंबर को विकास खंड कप्तानगंज अंतर्गत स्थित बोदरवार, पड़ौली, मठिया, देवकली उर्फ चकिया, साखोपार, सुधियानी, अमडीहा, बड़हरा बाबू, सोमली, पेमली, महुअवां बुजुर्ग, शाहपुर, मंसूरगंज, घरहुपुर, भिसवा, हरपुर मछागर, मुजडीहा, बड़हरानागा, बसंतपुर, अगया, कुंदूर, अवरहीं कृतपुरा, गंगराई, भलुही आदि गाँवों के जलाशयों, पोखरे, पोखरी, तालाबों व मझन नालों के तट पर बने हुए छठ मैया की वेदियों पर बीते रविवार की शाम व्रती महिलाएं मंगल गीत गाते हुए अपने – अपने वेदियों पर पहुँच कर पूजन अर्चन करते हुए डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया l तथा दूसरे दिन भोर में लगभग चार बजे से ही पुनः वेदियों का पूजन – अर्चन करते हुए सोमवार को सुबह में सूर्य देव के उदय होने पर व्रती महिलाओं ने पान का पत्ता, सोपारी, गुड़हल का लाल पुष्प, ऋतु फल, ठोकुआ, पुड़ी, रूपया – पैसा आदि को अपने हाथों में लेकर वहां पर उपस्थित विद्वानों द्वारा उच्चारित वैदिक मंत्रों के बीच गाय के दूध से सूर्य को अर्घ्य दिया गया I कुछ व्रती महिलाओं को उनके परिजन तथा पुत्रों द्वारा भी अर्घ्य दिलाने का कार्य किया गया I छठ घाट के समीप में श्रद्धालुओं द्वारा छठ माता की मूर्ति को स्थापित किया गया था I अर्घ्य के पश्चात व्रती महिलाओं द्वारा मां के दरवार में भी पहुंच कर पूजन और वंदन किया गया I
इस दौरान कई घरों में जहाँ कोसी भराई का कार्य भी संपन्न हुआ वहीं क्षेत्र के गाँवों में लोक आस्था व सूर्य उपासना के इस महापर्व को लेकर लोगों के अंदर आस्था उमड़ी हुई दिख रही थी I जिसके कारण गांव के अंदर दिन से लेकर रात तक छठ घाट से लेकर घर तक श्रद्धालू भक्त जनों की चहल पहल बनी रही I इस महापर्व पर डीजे सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित रहे l इस दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस सक्रिय दिखी I
इस अवसर पर ग्राम सभा कुंदूर के प्रशासक धर्मराज सिंह, बिंद्रेश कुमार वैश्य, रूपनरायन साहनी, देवनरायन वैश्य, अरुण कुमार दूबे, अमित साहनी, पप्पु कुमार रमन सहित आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे I
हाटा, कुशीनगर: नगर स्थित पिपराइच जाने वाली सड़क के पास सोमवार को बाइक से…
हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…
कुशीनगर । छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी के…
हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…