News Addaa WhatsApp Group Join करें

व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 15, 2026  |  8:26 PM

6 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब WhatsApp
Responsive image

हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नगर के विभिन्न वार्डों में सजाए गए छठ घाटों पर शाम होते ही व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से छठ मइया की पूजा-अर्चना कर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली की मंगलकामना की।

आपके लिए और..- छठ घाटों की सुरक्षा में मुस्तैद चौकी प्रभारी ने पेश...

छठ पर्व को लेकर नगर पालिका परिषद की ओर से नगर के सभी वार्डों में स्थित 100 से अधिक छठ घाटों पर व्यापक तैयारियां की गई थीं। घाटों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, टेंट तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। घाटों की व्यवस्था एवं देखरेख की जिम्मेदारी संबंधित सभासदों को दी गई थी। सभासदों की देखरेख में वेदियों की रंगाई-पुताई कराई गई तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेंट आदि की व्यवस्था की गई।

नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह एवं अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका कर्मियों एवं सफाई कर्मचारियों ने घाटों की साफ-सफाई एवं व्यवस्था को बेहतर बनाने में विशेष योगदान दिया।

नगर में छठ पूजा का प्रमुख आकर्षण पूर्वांचल काशी विश्वनाथ मंदिर का पोखरा रहा। यहां दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं एवं श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। पोखरे को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। चारों ओर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था के साथ फूल-मालाओं से सजावट की गई थी। बाबा विश्वनाथ मंदिर की मौजूदगी ने घाट की धार्मिक एवं आध्यात्मिक छटा को और बढ़ा दिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए नगर पालिका की ओर से पोखरे के चारों तरफ बैरिकेडिंग कराई गई। घाट पर सफाई व्यवस्था में निकाय कर्मी पंकज भारद्वाज सहित सफाई कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

विधायक मोहन वर्मा ने छठ पर्व पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। उन्होंने कहा कि नगर में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन और नगर पालिका द्वारा बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं से सुरक्षा के दृष्टिगत घाटों पर निर्धारित व्यवस्था का पालन करने तथा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी हाटा मयंक त्रिपाठी की निगरानी में भी प्रमुख घाटों की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशासन एवं नगर पालिका की टीम लगातार घाटों की व्यवस्था पर नजर बनाए रही।

इसी क्रम में बाघनाथ स्थित पूर्व प्रधान संतोष श्रीवास्तव के निजी पोखरे पर भी छठ पूजा के लिए विशेष व्यवस्था की गई। यहां बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं वार्ड नंबर एक स्थित खागी बाबा की कुटी परिसर के पोखरे पर भी छठ पूजा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। शाम होते ही यहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और छठ मइया से अपने परिवार एवं समाज के कल्याण की प्रार्थना की।

अस्त होते सूर्य की लालिमा के बीच घाटों पर जलते दीप, फूलों से सजी वेदियां, हाथों में पूजा की डलिया लिए व्रती महिलाएं और छठ मइया के गीतों से पूरा नगर भक्तिमय नजर आया। श्रद्धा, भक्ति और आस्था के इस संगम ने हाटा नगर को पूरी तरह छठमय बना दिया।

इस अवसर पर तहसीलदार जया सिंह, सभासद अनुराग कुशवाहा, सभासद टीपू खां, उदयभान कुशवाहा, राकेश शुक्ला, अर्जुन गुप्ता, बड़े बाबू रमाशंकर गुप्ता, राजकुमार सिंह, राकेश गोस्वामी, डॉक्टर मुकेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक
क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक

हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…

छठ पूजा में घर लौट रही महिला के बैग से गहने गायब
छठ पूजा में घर लौट रही महिला के बैग से गहने गायब

हाटा, कुशीनगर। छठ पूजा के अवसर पर कसया से टेंपो में बैठकर घर लौट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking