जनपद कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सलेमगढ़ पैठानी टोला में स्थानीय पुलिस औऱ आबकारी विभाग की सँयुक्त कार्यवाही, दो गिरफ़्तार पचास लीटर अबैध कच्ची शराब बरामद, आठ सौ किलो ग्राम लहन नष्ट। आज शाम चार बजे आबकारी निरीक्षक तमकुहीराज ए एन कश्यप, चौकी प्रभारी बहादुरपुर प्रेमनारायण सिह, हेड कांस्टेबल सचिंद्र कुमार राय, दीवान कृपा शंकर दुबे (आबकारी विभाग), हेड आरक्षी उदयभान मिश्र, दिनेश चौरसिया, महिला आरक्षी पूनम गुप्त, रिंकू यादव को साथ लेकर* सलेमगढ़ पैठानी टोला में मिली सूचना के अनुसार दबिश दिया, जिसमे दो लोग क्रमशः सिहाशन चौहान, स्व नथुनी चौहान, योद्धा पुत्र भिखारी निवासी सलेमगढ़ नुनियॉ पट्टी, के पास से पच्चीस -पच्चीस लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया, तो वही लगभग आठ सौ किलो ग्राम लहन नष्ट भी पुलिस टीम द्वारा किया गया।
सनद हो की यह अभियान पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र द्वारा अबैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान की एक कड़ी है। प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान हरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया की यह अभियान लगातार चलता रहेगा। जिससे इस प्रकार की कारोबारियों की कमर तोड़ी जा सके।
प्रशासनिक निगरानी में फसल कटाई और मंदिर परिसर में सुरक्षित भंडारण की उठाई मांग…
भरत मिलाप के कार्यक्रम को देखने के लिए ग्रामीणों संग आस पास के गाँवों…
सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…
हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…