News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में चौरीचौरा शताब्दी समारोह का हुआ आयोजन

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 4, 2021  |  3:12 PM

1,641 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में चौरीचौरा शताब्दी समारोह का हुआ आयोजन WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। नगर पंचायत कप्तानगंज के तत्वाधान में अधिशासी अधिकारी श्वेता सिंह व उप जिलाधिकारी देश दीपक सिंह की देखरेख में चौरी चौरा शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न विद्यालय के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।तथा राष्ट्रीय गीत गायन किया। स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को चेयरमैन प्रतिनिधि शिवशंकर अग्रहरी ई ओ श्वेता सिंह व एस डी एम देश दीपक सिंह द्धारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। नगर के सुभाष चौक स्थित शहीद स्मारक स्थल पर जेपी इण्टर कालेज, कानोडिया गांधी इण्टर कालेज, जनता इण्टर कालेज के बच्चों के राष्ट्रीय गीत गायन से चौरी चौरा शताब्दी समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शहीद स्मारक पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्प अर्पित कर उनके परिजनों को अंग वस्त्र देकर नगर पंचायत की अध्यक्ष आभा गुप्ता उनके प्रतिनिधि शिव शंकर अग्रहरी एस डी एम देश दीपक सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता पूर्व विधायक मदन गोविंदराव ने चौरी चौरा की घटना की याद करते हुए विस्तार से चर्चा की। तथा घटना में शहीद हुए लोगों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक दीप लाल भारती वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रताप सिंह जय प्रकाश उपाध्याय अशोक पांडेय हरेराम गुप्त रविंद्र प्रसाद ब्रह्मा शंकर चौधरी टीम 11 के अध्यक्ष इंद्रजीत गुप्त मणिचन्द वर्मा आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर शहीदों को अपनी श्रद्धांजली अर्पित की। इस दौरान प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी महेन्द्र तिवारी जे.पी.इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद उप प्रधानाचार्य बी पी सर नगर सभासद प्रतिनिधि महेश भारती विनोद अग्रहरी रमेश जायसवाल रमेश मोदनवाल संजय कुशवाहा सभासद सतीश यादव शिव कुमार सिंह प्रमोद सिंह रविन्द्र प्रताप जायसवाल उर्फ़ शालू जयसवाल गंगासागर गुप्त, बेचू बी ए नेबूलाल आदि सहित नगर के संभ्रान्त जन मौजूद रहे है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking