खड्डा, कुशीनगर। उपजिलाधिकारी खड्डा डा. संतराज सिंह बघेल ने शनिवार को नगर पंचायत खड्डा के सभी मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। इस दौरान सभी बूथों पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित मिले। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं सहित मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों के आवेदन भरवाकर उनका पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने बीएलओ और उपस्थित लोगों को फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फॉर्म-6 नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने, फॉर्म-7 नाम हटाने अथवा नाम शामिल किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराने और फॉर्म-8 मतदाता सूची में विवरण संशोधन, निवास परिवर्तन सहित निर्धारित सेवाओं के लिए भरा जाता है। उन्होंने पात्र नागरिकों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने की अपील की। इसके बाद उपजिलाधिकारी ने संयुक्त पूर्व माध्यमिक विद्यालय, खड्डा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे, जिनका वे संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके।
उन्होंने विद्यालय में शैक्षिक गतिविधियों का जायजा लिया। साथ ही मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की, जिसमें भोजन निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…