हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव के ही एक एजेंट पर विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
पीड़ित असलम का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति जो विदेश भेजने का काम करता है, उसे उसने विदेश जाने के लिए अपना पासपोर्ट और लाखों रुपये दिए थे। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही उसका पैसा और पासपोर्ट वापस किया जा रहा है।
असलम का कहना है कि पैसा और पासपोर्ट वापस पाने के लिए उसे एजेंट की सिफारिश करनी पड़ रही है और उसके घर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। एजेंट द्वारा न तो पैसा लौटाया जा रहा है और न ही विदेश भेजने की कोई कार्रवाई की जा रही है।
इससे परेशान होकर पीड़ित ने हाटा कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी एजेंट के खिलाफ कार्रवाई और अपना पैसा व पासपोर्ट वापस दिलाने की मांग की है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…