बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के समीप बाइक के ठोकर से एक वृद्ध की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है l मौके पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुड़ गई l
मिली जानकारी के अनुसार 17 अक्टुबर शनिवार को थाना अहिरौली बाजार अंतर्गत स्थित ग्राम सभा मुजडीहा निवासी ब्रह्मचारी उपाध्याय उम्र लगभग 70 वर्ष पुत्र सूर्यनाथ उपाध्याय रोज की भांति सुबह परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर टहलने के लिए गए हुए थे l सड़क मार्ग से कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तवक्कलपुर गांव के समीप पहुंचे ही थे l तभी एक बाइक सवार द्वारा अनियांत्रित होकर ठोकर मार दिया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए l घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए गोरखपुर अंतर्गत स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच ले गए l जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल ब्रम्हचारी उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया गया l
सूचना मिलने पर थाना कप्तानगंज अंतर्गत स्थित पुलिस चौकी मंसूरगंज के चौकी इंचार्ज अनिल कुमार राय द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच कर पंचायत नामा की कार्यवाही करते हुए शव को अंत परीक्षण के लिए भेज दिया गया l
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…