कप्तानगंज/कुशीनगर। नगर के सुभाष चौक स्थित रामनरेश अग्रहरी के किराना के दुकान के सामने सामने खडी पीकप के पीछे का फाटक का ताला तोड़कर बीती रात अज्ञात चोरों ने 70 पेटी तेल चुरा कर फरार हो गए जिसकी सूचना दुकान मालिक ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
गुरुवार को सुभाष चौक स्थित किराने की दुकान के मालिक राम नरेश कुमार ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीती रात मेरे दुकान के सामने खड़ी पिकअप गाड़ी से अज्ञात चोरों ने पिकअप में रखा 70 पेटी सरसों का तेल चुरा कर फरार हो गए जिसकी लागत लगभग ₹130,000 है।
इस पर प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने कहा कि तहरीर मिली है जांच कर कार्यवाही की जा रही है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…