News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज :नगर में नहीं थम रही अवैध गांजे की बिक्री

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 7, 2021  |  4:52 PM

1,681 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज :नगर में नहीं थम रही अवैध गांजे की बिक्री WhatsApp
Responsive image

न्यूज अड्डा के साथ कप्तानगंज से फणीन्द्र कुमार पाण्डेय

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

कप्तानगंज/कुशीनगर: कप्तानगंज थाना अन्तर्गत जहां बालू खनन व कच्ची शराब बनने व बेचने का अवैध धंधा चल रहा है तो वहीं कप्तानगंज नगर व बोदरवार में कई स्थानों पर गांजे की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है।
नगर पंचायत कप्तानगंज के धर्मशाला रोड पर एक किराने की दुकान में आज वर्षों से भांग के लाइसेंस के नाम पर अवैध रूप से गांजा बेचा जा रहा है। वहीं नगर में कई जगहों पर गाजा की ब्रिकी हो रही है।पहले यह बिक्रेता शुक्र की बाजार में एक गुमटी में बेचता था।अब उक्त भांग का लाइसेंस एक महिला के नाम से है। वहीं यह कारोबार नगर के उत्तर मुहल्ला में दो और लोग भी अवैध रूप से गांजे की बिक्री करते हैं। साथ ही पचार बोदरवार मथौली में भी यह धंघा जोरों पर है।
नगर के कुछ दुकानदारों का कहना है कि सुबह से शाम तक तमाम गांजे लेने वाले उनके दुकानों पर जा कर पूछते हैं कि गांजा कहां बिकता है? रोज रोज के इस कार्य से हम लोग परेशान रहते हैं। धर्मशाला रोड पर बिकने वाला गांजे की जो दुकान है। वह पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर है। और तो और इस सड़क से रोज उच्च अधिकारियों की गाड़ियां गुजरती है। अवकारी अधिकारी से सम्पर्क किया तो सम्पर्क नहीं हो सका।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking