News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: वेटरनस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसान मोर्चा को दिया समर्थन।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 16, 2021  |  8:33 PM

901 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: वेटरनस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसान मोर्चा को दिया समर्थन। WhatsApp
Responsive image

फणीन्द्र पाण्डेय/न्यूज़ अड्डा

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

कप्तानगंज/कुशीनगर। राष्ट्रीय किसान मोर्चा द्वारा पूरे देश के 550 जिला मुख्यालय पर 11 जनवरी 2021 से किसान विरोधी तीनों कानून को वापस लिए जाने के सम्बन्ध एक सप्ताह तक लगातार धरना प्रदर्शन जिला प्रभारी चन्द्रभान कुशवाहा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय कुशीनगर में किया जा रहा है। वेटरनस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा व भाकियू (अम्बावता) के जिलाध्यक्ष, कुशीनगर के रामचन्द्र सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ जाकर राष्ट्रीय किसान मोर्चा को समर्थन दिया और महामहिम राष्ट्रपति से सम्बन्धित एक ज्ञापन जिलाधिकारी कुशीनगर को सौपते हुए माँग किया गया कि कृषि उत्पाद व्यापार एवं वाणिज्य कानून 2020, मूल्य आश्वाशन और कृषि सेवाओ के करारों के लिए किसानों का सशक्तीकरण और संरक्षण कानून 2020 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 2020 को केन्द्र सरकार द्वारा तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाय। केन्द्र सरकार जल्द से जल्द फैसला नही लेती है तो राष्ट्रीय किसान मोर्चा द्वारा जेल भरो आन्दोलन की कार्यवाही पूरे में देश शुरू की जाएगी जिसका पूरा जिम्मेदारी शासन प्रशासन को जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी जय सिंह सैथवार, मंनुद्दीन सिद्दीकी, दलसिंगार कुशवाहा, चेतई प्रसाद चाँदबली, भोरिक यादव, कुसुम देवी सहित मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking