कप्तानगंज/कुशीनगर | कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मथौली बाजार के चेड़ा देवी मार्ग पर एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, ग्रामिणों की सुचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है!
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन मंगलवार को हाटा कप्तानगंज मार्ग से सटे मथौली- देउरवा संपर्क मार्ग पर चेड़ा देवी गेट के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ की मौत हो गई जब वह ईंट भट्ठे से काम करके अपने घर जा रहा था, जिसकी सुचना ग्रामिणों द्वारा पूलिस को दी गई, सुचना मिलते ही मौके पर पहूंचे चौकी इंचार्ज मथौली बाजार धर्मदेव चौधरी ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ! मृतक की शिनाख्त भगवन्त साहनी पुत्र रामटहल साहनी उम्र 55 वर्ष निवासी खभराभार के रुप में हुई है!मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि सुचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही कारणों का पता चल पायेगा!
कुशीनगर। जिले में गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता के…
हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…
कुशीनगर। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली…
कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…