News Addaa WhatsApp Group Join करें

थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 3, 2026  |  6:35 PM

283 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल पकड़ता नजर आया। किदवई नगर के सभासद सुमित रौनियार एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शाहिद अबरार हनी के साथ थानाध्यक्ष सेवरही द्वारा कथित रूप से की गई बदसलूकी के विरोध में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं तमकुहीराज के पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू समर्थकों के साथ सीधे सेवरही थाने पहुंच गए। यहां उन्होंने थाना परिसर के मुख्य द्वार पर धरना देकर पुलिस के रवैये के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अचानक हुए इस प्रदर्शन से पुलिस महकमे में हलचल मच गई।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

मिली जानकारी के अनुसार, सेवरही के किदवई नगर सभासद सुमित रौनियार और शाहिद अबरार हनी के साथ थानाध्यक्ष द्वारा कथित दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत सामने आई थी। इसकी जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू अपने समर्थकों के साथ सेवरही थाने पहुंच गए। उन्होंने थाना गेट पर धरना शुरू करते हुए पुलिस के व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के सम्मान का सवाल उठाते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।

धरने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत कुमार यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर पूरे मामले को शांत कराने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत और हस्तक्षेप के बाद सेवरही पुलिस ने अपनी गलती स्वीकार की। इसके बाद अजय कुमार लल्लू ने धरना समाप्त करने की घोषणा की और मामला शांत हुआ।

इस दौरान पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने दो टूक कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं का अपना सम्मान और स्थान है। उनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या अपमानजनक व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर आवाज उठाना और जनहित के मुद्दों पर पुलिस-प्रशासन से जवाब मांगना जनप्रतिनिधियों का अधिकार है। इस अधिकार को दबाने या कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी।धरना समाप्त होने के बाद थाने परिसर में स्थिति सामान्य हुई। हालांकि इस घटनाक्रम ने स्थानीय स्तर पर पुलिस के व्यवहार और जनप्रतिनिधियों के साथ उसके संवाद के तरीके को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।

धरना-प्रदर्शन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अमित सिंह, सभासद पप्पू जायसवाल, सभासद उपेंद्र चौहान, अजय गुप्ता, शुभम रौनियार, शुभम जायसवाल, शाहिद शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

जनआशीर्वाद रैली को मिल रहा जनसमर्थन, अभय राव की बढ़ी सियासी चर्चा
जनआशीर्वाद रैली को मिल रहा जनसमर्थन, अभय राव की बढ़ी सियासी चर्चा

हाटा, खोटठा, भैसही बाजार, बालेश्वर चौराहा से अहिरौली बाजार तक जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking