कुशीनगर। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ तथा वाहनों के दबाव को देखते हुए कुशीनगर पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष तैयारी की है। इसके तहत 6 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक पडरौना और कसया कस्बे में विशेष यातायात डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक निर्धारित नो-एंट्री स्थलों से भारी एवं बड़े व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने आमजन की सुविधा और बाजारों में जाम की समस्या से बचाव के लिए वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग स्थलों का भी निर्धारण किया है।
यातायात पुलिस की ओर से जारी व्यवस्था के अनुसार, पडरौना और कसया के प्रमुख बाजारों में चारपहिया वाहनों, ई-रिक्शा तथा व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर अलग-अलग प्रतिबंध लगाए गए हैं। वहीं, निजी चारपहिया वाहनों को बाजार की भीड़ और तत्कालीन परिस्थितियों के अनुसार अनुमति दी जाएगी।
पडरौना कस्बे में रामकोला, खड्डा, कसया, विशुनपुरा और वासी की तरफ से आने वाले ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रैक्टर-ट्राला, डीसीएम सहित अन्य भारी एवं बड़े व्यावसायिक वाहनों के लिए पूर्व निर्धारित नो-एंट्री प्वाइंट पर ही प्रतिबंध लागू रहेगा। यह व्यवस्था सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगी।
इसके अलावा नौका टोला, जलकल, बेलवाचुंगी, जटहां तिराहा और दुर्गा मंदिर रोड (पीएनबी बैंक के पास) से कोई भी चारपहिया वाहन अथवा ई-रिक्शा निर्धारित समय में पडरौना मुख्य बाजार की तरफ नहीं जा सकेगा।
सुभाष चौक, अंबे चौक, रेलवे स्टेशन मोड़ और नौका टोला रेलवे ढाला से पिकअप, डीसीएम, ट्रैक्टर सहित अन्य व्यावसायिक एवं बड़े वाहनों का मुख्य बाजार में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, निजी चारपहिया वाहनों को बाजार में भीड़ की स्थिति को देखते हुए तत्कालिक परिस्थितियों के अनुसार आवागमन की अनुमति दी जा सकती है।
इसी तरह रामधाम पोखरा चौराहे से भी सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक किसी भी व्यावसायिक वाहन को कस्बे की तरफ आने की अनुमति नहीं होगी।
यहां बताना चाहूंगा कि
पडरौना में अन्य सवारी वाहनों के निर्बाध आवागमन के लिए बावली चौक, सुभाष चौक, कठकुइया मोड़, स्टेशन बाईपास, अंबे चौक और खिरकिया मार्ग निर्धारित किया गया है। इन मार्गों से सवारी वाहन आवागमन कर सकेंगे। त्योहार के दौरान बाजार में बेतरतीब पार्किंग और जाम की समस्या से बचने के लिए चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं । उदित नारायण डिग्री कॉलेज के सामने खाली मैदान में चारपहिया वाहनों की पार्किंग होगी। सुभाष चौक के पास स्थित सोसाइटी के निर्धारित परिसर में वाहन खड़े किए जा सकेंगे। सिंधुआ की तरफ से पडरौना आने वाले चारपहिया वाहनों की पार्किंग ब्लॉक के पास होगी। बावली की तरफ से आने वाले चारपहिया वाहनों को नौका टोला से बलुचहां की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। रविंद्रनगर की तरफ से आने वाले वाहनों को कठकुइया मोड़ से ब्लॉक की तरफ डायवर्ट कर पार्किंग स्थल तक पहुंचाया जाएगा।
बता दे कसया कस्बे में भी दीपावली के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। देवरिया अंडरपास, गोलाबाजार तिराहा, सपहां नहर चौराहा और गांधी चौक से किसी भी बड़े व्यावसायिक वाहन को मुख्य बाजार की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही कसया में पूर्व निर्धारित नो-एंट्री प्वाइंटों पर सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक नो-एंट्री व्यवस्था प्रभावी रहेगी।
कसया में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए बैने क्लब को निर्धारित किया गया है। इसके अलावा बाजार में भीड़ बढ़ने की स्थिति में एयरपोर्ट जाने वाली सड़क की बाईं लेन पर भी पार्किंग की व्यवस्था बनाई जा सकती है।
पुलिस की अपील,निर्धारित मार्गों का करें पालन :
- त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर पहले से ही रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी किया है। इसका उद्देश्य बाजारों में अनावश्यक जाम रोकना, आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा देना तथा आपातकालीन सेवाओं का रास्ता सुगम बनाए रखना है।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें, अपने वाहनों को केवल चिह्नित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें तथा बाजारों में अनावश्यक रूप से वाहन ले जाने से बचें, ताकि धनतेरस और दीपावली का त्योहार सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…
हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…
मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…
हाटा, खोटठा, भैसही बाजार, बालेश्वर चौराहा से अहिरौली बाजार तक जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत…