प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानि 9 अगस्त को “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि” (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की अगली किश्त जारी करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, इसके माध्यम से 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 19,500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का हस्तांतरण किया जा सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान लाभार्थियों से संवाद करने के बाद उन्हें संबोधित भी करेंगे।
पीएम-किसान योजना के तहत पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को 6000 रुपये प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ दिया जाता है और इस वित्तीय लाभ को 2000 रुपये की तीन किस्तों में प्रत्येक चार माह में प्रदान किया जाता है।
धनराशि को सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाता है।
हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…
5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…
हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…