कसया/ कुशीनगर। महापर्व छठ के अवसर पर विधायक कुशीनगर सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नदी, जलाशयों व पोखरों पर बने छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ सफाई, पथ प्रकाश व अन्य सुविधाओं को देखा और ब्रत धारी महिलाओं व यहां आनेवाले लोगों की सुबिधा के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विधायक श्री त्रिपाठी ईओ प्रेमशंकर गुप्ता, भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल, दिववेन्दु मणि त्रिपाठी, केशव सिंह आदि के साथ बुद्धा घाट, करुणा सागर, शिव मंदिर पोखरा, रामजानकी
मठ सहित विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों व स्वयंसेवी संगठनो ने सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य देने के बाद महिलाओं को जलपान की भी व्यवस्था की। इसी क्रम में निर्वाण सेवा संस्थान एवं न्यू बुद्धा टूर्स एन्ड ट्रेवल्स कुशीनगर द्वारा बटेसरा, सिरसिया, मधवापुर, आदि जगहों पर बने घाट पर जलपान की व्यवस्था की। व्यवस्था में अधिवक्ता विजेंद्र राय, पत्रकार पवन शर्मा, अभिषेक गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता के अलावे बटेसरा में पत्रकार हृदया नन्द शर्मा, पत्रकार असलम अंसारी, सोनू यादव, दीपक शर्मा, अभिषेक, निखिल, घनश्याम, समाजसेवी मैनेजर यादव आदि व्यवस्था में लगे रहे।
कुशीनगर । सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी साझा करना दो…
कुशीनगर। जनपद के थाना पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने गुरुवार को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सारंग छपरा गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश…