हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश चौहान की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तालाब में गिरे एक गौवंश को बचाने के प्रयास में अखिलेश खुद गहरे पानी में चला गया और डूब गया।अखिलेश चौहान पुत्र स्वर्गीय रामदीन चौहान दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता का करीब 10 वर्ष पहले निधन हो चुका है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देवरिया देहात क्षेत्र में स्थित तालाब में एक गौवंश गिर गया था। उसे डूबता देखकर अखिलेश उसे बचाने के लिए तालाब में उतर गया। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। स्थानीय लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से अखिलेश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर स्थानीय नगर चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की है।
हालांकि, परिजन मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं।युवक की मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। गौवंश को बचाने के प्रयास में अपनी जान गंवाने वाले अखिलेश के साहस और दुर्भाग्यपूर्ण मौत की चर्चा क्षेत्र में हो रही है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की पांच बोटा सागौन की…
हाटा कुशीनगर । श्रम विभाग, कुशीनगर द्वारा शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत…
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा…
हाटा कुशीनगर शुक्रवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी…