News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा कहानी /कविता/ निबंध प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियां की गयी आमंत्रित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 20, 2022  |  8:19 PM

891 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा कहानी /कविता/ निबंध प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियां की गयी आमंत्रित

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने बताया कि उत्तरप्रदेश के युवा रचनाकारों (18 से 30 वर्ष) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा कहानी /कविता/ निबंध प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। कहानी/ कविता /निबंध तीन प्रतियों में कंप्यूटर टाइप ए4 आकार में भेजनी होगी ।

आपके लिए और..- “अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने...

कहानी अधिकतम 2500 शब्द व कविता अधिकतम 500 शब्द (एक और टंकित) हो।
निबंध *”शिक्षा में मातृभाषा का महत्व”* विषय पर केंद्रित होगा जो अधिकतम 2500 शब्द का एक और टंकित होगा। कहानी/ कविता भारतीय सामाजिक सांस्कृतिक मूल्यों पर केंद्रित होनी चाहिए। अलग पृष्ठ पर कहानी/ कविता/निबंध के शीर्षक के साथ प्रतिभागी का नाम पता दूरभाष संख्या सहित हाई स्कूल प्रमाण पत्र की छाया प्रति संलग्न करना अनिवार्य है। पूर्व में पुरस्कृत रचनाकार की प्रविष्टि उसी विधा में स्वीकार्य नहीं होगी। प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 30 जून 2022 है ।

इस संदर्भ में प्रविष्टियां निदेशक उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हिंदी भवन, महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज लखनऊ 226001 के पते पर । प्रतियोगिता हेतु प्रथम पुरस्कार ₹7000 द्वितीय पुरस्कार ₹ 5000, तृतीय पुरस्कार ₹ 4000,व सांत्वना पुरस्कार ₹ 2000 है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा: भेडी जंगल के बलुआ टोले में धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू खनन, प्रशासन बेखबर
खड्डा: भेडी जंगल के बलुआ टोले में धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू खनन, प्रशासन बेखबर

बलुआ टोले में खेतों में बने बड़े बड़े गड्ढे अवैध बालू खनन की ओर…

“अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने दिया कंधा, पुलिस लाइन में छलक पड़े जज़्बात”
“अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने दिया कंधा, पुलिस लाइन में छलक पड़े जज़्बात”

कुशीनगर। कुछ दृश्य शब्दों से नहीं, भावनाओं से बयान होते हैं। शनिवार को कुशीनगर…

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कसया कुशीनगर 11 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जिला…

UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking