हाटा/कुशीनगर। शासन द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में रविवार को उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उपनगर स्थित में शराब की दुकानों की चेकिंग की गई।
अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम हेतु पूरे जनपद में पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीमों द्वारा शराब की दुकानों पर विशेष चेकिंग अभियान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में चलाया जा रहा है। इस क्रम में क्षेत्राधिकारी कसया पीयूष कांत राय,नायब तहसीलदार योगेन्द्र कुमार पांडेय, आबकारी निरीक्षक रमेश चंद्र पांडेय ने कस्बा के समस्त अंग्रेजी/देशी शराब की दुकान, बीयर की दुकानों की चेकिंग की गई। इस दौरान यहां शराब के उपलब्ध स्टाक की जांच, रेट लिस्ट,शराब की बोतलों पर लगे होलोग्राम, बारकोड के जरिए नकली शराब की जांच, शराब में किसी प्रकार की मिलावट अथवा अवैध शराब के संबंध में जांच की गई। क्षेत्राधिकारी कसया पीयूष कांत राय ने सभी अनुज्ञापियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में दुकान से मिलावटी या अवैध शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए। यदि किसी अनुज्ञापी द्वारा निर्देशों का उल्लघंन किया गया तो उसका लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उसे जेल भेजा जाएगा।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…